फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Election Commission of India Mobile App for Disable Voters

लोकसभा चुनाव 2019: दिव्यांग मतदाताओं का रखा जाएगा खास ख्याल, केंद्रों पर मिलेगी विशेष सुविधा

Sun, 10 Mar 2019 04:00 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Election Commission of India Mobile App for Disable Voters
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान दिव्यांग मतदाताओं का खास ख्याल रखा जाएगा। यदि दिव्यांग मतदान करना चाहते हैं तो उन्हें पोलिंग बूथ पर एक विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। व्हीलचेयर से लेकर घर से लाने और पहुंचाने तक की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयार की जा रही है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पर्सन विद डिसेब्लिटी नाम से (पीडब्ल्यूडी) एक खास मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप में और भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।  हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने इस बारे में विशेष जानकारी दी।
विज्ञापन

एप में मिलेगी ये सभी सुविधाएं

उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान वाले दिन घर से पोलिंग बूथ तक वाहन उपलब्ध करवाना, रैंप की सुविधा, पानी की सुविधा, लाइट की सुविधा, व्हीलचेयर की सुविधा और ब्रेल बैलेट पेपर व ब्रेल वोटर स्लिप की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पीडब्ल्यूडी मोबाइल एप में न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन, रिक्वेस्ट फॉर मार्किंग एज पीडब्ल्यूडी, रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर, रिक्वेस्ट फॉर चेंज, रिक्वेस्ट फॉर व्हीलचेयर, बूथ लोकेटर, चेक स्टेटस समेत कई विकल्प मौजूद हैं।

दिव्यांग मतदाता से जुड़ी कई अहम सुविधाएं हैं। दिव्यांग मतदाता को सिर्फ इस एप पर जाकर अपना वोटर नंबर भरना है और अपनी संबंधित रिक्वेस्ट सेंड कर देनी है। निर्वाचन आयोग के पास रिक्वेस्ट पहुंचने के बाद संबंधित सुविधा का इंतजाम करवा दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed