फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, BJP, Sanjay Tandon Not Join Chandigarh Mayor Tea Party

चंडीगढ़ः मेयर की चाय पार्टी में दिखी सियासत की कड़वाहट, नहीं आए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन

Sun, 06 Jan 2019 01:32 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 06 Jan 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, BJP, Sanjay Tandon Not Join Chandigarh Mayor Tea Party
मेयर की चाय पार्टी
18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के बाद आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई में इन दिनों शह और मात का खेल चल रहा है। मेयर देवेश मोदगिल द्वारा शनिवार को नए साल के उपलक्ष्य में दी गई चाय पार्टी में कई राजनीतिक नेता तो शामिल हुए। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की नामौजूदगी आम लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


फिलहाल मेयर की यह चाय पार्टी क्या गुल खिलाएगी, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन मेयर की यह चाय पार्टी भाजपा में बड़े सियासी उलटफेर के संकेत जरूर दे गई है। सेक्टर-7 के यूटी गेस्ट हाउस में मेयर देवेश मोदगिल के संयोजन में गेट टू गेदर को लेकर चाय पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर सहित भाजपा के छोटे से लेकर तमाम बड़े दिग्गजों ने शिरकत की।
विज्ञापन


कहने को तो यह मेयर की चाय पार्टी रही है लेकिन यहां पर जिस तरह का माहौल देखने को मिला, उससे तो यही लगा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए प्रदेश भाजपा के दिग्गज अपनी अहमियत को पार्टी आलाकमान को दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह कोशिश कितनी कारगर होगी, इसके लिए तो अभी इंतजार पार्टी के कार्यकर्ताओं को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे नहीं है कोई जानकारी: टंडन

मेयर की चाय पार्टी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन नहीं पहुंचे। इसको लेकर चर्चा आम रही। इस संदर्भ में टंडन से जब बात की गई तो चौंका देने वाला बयान दिया। टंडन ने कहा कि मेयर की चाय पार्टी के विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं। साथ ही यह भी कहा कि चाय पार्टी में पहुंचने के लिए उन्हें कोई आमंत्रण पत्र भी नहीं मिला है।

इसके अलावा मेयर की चाय पार्टी में शहर के तीन पार्षद भी नहीं पहुंचे। इनमें भाजपा पार्षद आशा जसवाल, सुनीता धवन और अरुण सूद शामिल हैं। इन तीनों को मेयर विरोधी माना जाता रहा है। बताया जाता है कि इसी के चलते यह तीनों पार्षद मेयर की चाय पार्टी में शामिल नहीं हुए।

पहली बार मेयर ने आयोजित की चाय पार्टी
नए वर्ष पर मेयर के द्वारा यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित मेयर की चाय पार्टी में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन सहित शहर के कई नामी और बड़े लोग मौजूद रहे। बताया जाता है कि शहर में पहली बार किसी मेयर के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम किया गया है। बताते चलें कि इस बार मेयर मोदगिल का कार्यकाल भी बढ़ा है। वर्तमान मेयर सांसद खेर के बहुत करीबी मानें जाते हैं। संासद शीतकालीन सत्र के चलते मौजूद नहीं रहीं हैं। इसके अलावा काफी तादात में पार्टी के कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed