फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, BJP & Akali Dal Alliance Will Follow Narendra Modi Development Agenda

लोकसभा चुनावः मोदी के विकास एजेंडे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगा अकाली-बीजेपी गठबंधन

Sun, 10 Feb 2019 10:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, BJP & Akali Dal Alliance Will Follow Narendra Modi Development Agenda
पीएम मोदी और बादल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच मनमुटाव की छिड़ी बहस के बीच दोनों दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का प्रारंभिक एलान कर दिया। दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन में किसी भी तरह के विवाद को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा और अकाली दल का रिश्ता अटूट है और लोकसभा चुनाव में दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शिअद मुख्यालय में देर शाम तक चली दोनों दलों की तालमेल कमेटी की बैठक के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अकाली दल 10 और भाजपा 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के खिलाफ पंजाब के लोगों में रोष है और यह लोकसभा चुनाव में सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल व भाजपा की ओर से 2 मार्च को कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदेश भर के सभी हलकों में विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों और सत्ता हासिल करने के लिए मूर्ख बनाने वाली बातों की जानकारी दी जाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब और देश के लिए किए गए विकास कार्यों के साथ उतरेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी केंद्र सरकार ने पंजाब में बेहतरीन काम करवाए हैं। इनमें श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हाल में केंद्र द्वारा लाए गए बजट में किसानों समेत सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है जो केंद्र सरकार की उपलब्धि है। बैठक में यह भी फैसला किया गया कि गठबंधन के रूप में अकाली-भाजपा द्वारा एकजुट होकर चुनाव प्रचार किया जाएगा। दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि उनके बीच गठबंधन केवल एक सियासी गठबंधन ही नहीं है बल्कि प्रदेश के अमन और सांप्रदायिक सद्भाव की रक्षा के लिए एक सामाजिक वचनबद्धता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने बताया कि दोनों दलों ने फैसला किया है कि जिला स्तर और हलका स्तर पर दोनों दलों की तालमेल कमेटियों का गठन किया जाएगा और इन तालमेल कमेटियों को दोनों दलों के प्रधान संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed