फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, AAP, Arvind Kejriwal Meeting with Harmohan Dhawan BJP

BJP के लिए चंडीगढ़ से बहुत बुरी खबर, 'आप' से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं हरमोहन धवन

Tue, 06 Nov 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Nov 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, AAP, Arvind Kejriwal Meeting with Harmohan Dhawan BJP
Harmohan Dhawan
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयारी में जुटी बीजेपी को चंडीगढ़ में एक बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि हरमोहन धवन 'आप' से मेलजोल बढ़ा रहे हैं। दरअसल, दिवाली से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर राजनीति के नए समीकरण की तरफ संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपा से लंबे समय से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। वे अगला लोकसभा चुनाव आप की टिकट से लड़ सकते हैं। सोमवार को दिल्ली के सीएम कैंप ऑफिस में धवन और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
विज्ञापन


इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के अलावा देश की राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि आप भी लंबे समय से चंडीगढ़ से किसी प्रबल चेहरे की तलाश में थी। पिछले लोकसभा चुनाव में आप की उम्मीदवार गुलपनाग को एक लाख से ज्यादा मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में टिकट के दावेदार थे, पर मिली नहीं

धवन पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे। टिकट न मिलने पर भी उन्होंने सांसद किरण खेर की चुनाव में मदद की थी, जबकि धवन कांग्रेस के अलावा बसपा में भी रह चुके हैं। हरमोहन धवन पीएम मोदी और भाजपा से नाराज चल रहे यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के संपर्क में थे। इन दोनों के प्रयास से ही धवन केजरीवाल से मिले हैं।

सूत्रों का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन बागी तेवर वाले अपने दोस्त यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने दिल्ली आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात आप ऑर्गनाइजेशन हेड दुर्गेश पाठक से हुई और इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मीटिंग हुई। धवन ने इस समय भाजपा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला हुआ है। इसके बावजूद भाजपा ने धवन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पार्टी ने धवन को अपने कार्यक्रमों में बुलाना बंद भी कर दिया है।

हर लोकसभा चुनाव में अलग दल में रहे धवन

पिछले 25 साल में जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन अलग-अलग दल में ही रहे। भाजपा से पहले धवन बसपा में रह चुके हैं। बसपा से पहले कांग्रेस, इनेलो, समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं। धवन 1996 में चंडीगढ़ विकास मंच का भी गठन कर चुके हैं।

चंडीगढ़ लौटने के बाद आगामी रणनीति बनाएंगे : धवन
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का कहना है कि वे सोमवार को दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघभन सिन्हा को मिलने गए थे। जहां से उनकी आगे मुलाकात आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से हो गई। कई मुद्दों पर केजरीवाल से चर्चा हुई है। चंडीगढ़ लौटने के बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed