{"_id":"5c9c7e54bdec2214130e6883","slug":"lok-sabha-election-2019-aam-aadmi-party-leader-harinder-singh-khalsa-joins-bharatiya-janata-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल
Thu, 28 Mar 2019 01:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
हरिंदर सिंह खालसा बीजेपी में शामिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी से निष्कासित फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। खालसा ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और वित्तमंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने के बाद खालसा ने कहा कि भाजपा ही देश का सही विकास करवा सकती है।
विज्ञापन
वह पिछले चार साल से भाजपा में आने के लिए उत्सुक थे। वह पीएम नरेंद्र मोदी के फैन भी हैं। अपनी पुरानी पार्टी पर आरोप लगाते खालसा ने कहा कि आप में लोकतंत्र की कोई बात नहीं दिखी, न ही उसमें उनको सम्मान मिला। वहां के सभी नेता तानाशाह थे। आजकल राजनीति तानाशाही से नहीं चलती किंतु केजरीवाल हमेशा तानाशाह रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं जैसे ही खालसा भाजपा में शामिल हुए तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको जमकर कोसना शुरू कर दिया। खालसा का नाम पहले अकाली दल से जोड़ा गया था। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के पास वर्करों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। सूत्रों के अनुसार सांसद खालसा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन