फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Chunav 2019: Congress candidate from Bathinda Amarinder Singh Video Viral

बठिंडा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का आप नेता को रुपये देते वीडियो वायरल

Sat, 27 Apr 2019 05:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Apr 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Congress candidate from Bathinda Amarinder Singh Video Viral
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (फाइल फोटो)

लोकसभा हलका बठिंडा के अधीन आते बुढलाडा निवासी आम आदमी पार्टी के एक नेता को पचास हजार रुपये देकर कांग्रेस में शामिल करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आम आदमी पार्टी के नेता टिंकू को 50 हजार रुपये देते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


जब यह पूरा वाकया कैमरे में कैद होने लगा तो टिंकू ने पैसे लेने से इंकार कर दिया और रुपये वडिंग को वापस करने लगा। वीडियो में एक महिला कांग्रेस नेता भी दिखाई दे रही हैं जो टिंकू को स्टेज पर लाने के लिए वर्करों से बोल रही हैं। हालांकि, वीडियो के बारे में साफ नहीं हुआ कि वो शुक्रवार की है या किसी अन्य दिन का।
विज्ञापन


जब राजा वडिंग आप नेता टिंकू के घर पहुंचे तो उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ मौजूद थे। इसी दौरान वडिंग आप नेता को उसके घर के एक कमरे में ले जाते हैं और बंद कमरे बैठक कर बाहर आते हैं। इसी दौरान जब कुछ मीडिया वाले आप नेता से सवाल करने लगते हैं तो राजा वडिंग उनको रोकने का प्रयास भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को देखकर आप नेता घबरा जाता है और वडिंग को पचास हजार रुपये लौटाने लगता है और मीडिया की मौजूदगी में ही गिनकर दिखाते हैं। वडिंग की ओर से दो दो हजार के पच्चीस नोट आप नेता को दिए गए थे। इस संबंध में जब कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed