{"_id":"5c8fdbddbdec2213e30544d3","slug":"lok-sabha-2019-bjp-lok-sabha-election-committee-meeting-at-residence-of-minister-krishna-pal-gurjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सीट से सनी देओल को उतार सकती है बीजेपी, दो सांसदों का टिकट पक्का, बाकी में बदलेंगे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सीट से सनी देओल को उतार सकती है बीजेपी, दो सांसदों का टिकट पक्का, बाकी में बदलेंगे चेहरे
Tue, 19 Mar 2019 01:15 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव समिति की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के टिकट फाइनल करने के लिए भाजपा ने मैराथन बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के निवास पर लोकसभा चुनाव समिति की लगभग चार घंटे तक बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार अभी तक गुरुग्राम से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और फरीदाबाद सीट से केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का ही टिकट पक्का माना जा रहा है।
विज्ञापन
बाकी आठ सीटों पर भाजपा नए चेहरे उतारने की तैयारी में है। करनाल व कुरुक्षेत्र के सांसदों का पत्ता कटने वाला है, चूंकि करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा और कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी भाजपा से नाता तोड़ चुके हैं। हिसार व सिरसा में नए चेहरों को उतारा जाएगा। रोहतक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को घेरने के लिए भाजपा सशक्त उम्मीदवार तलाश रही है।
विज्ञापन
सोमवार को मैराथन बैठक में सभी दस लोकसभा सीटों पर संभावित दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, सह प्रभारी विश्वास सांरग ने एक-एक सीट पर दावेदारों के नामों पर चर्चा की। भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ ही प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ ने अपनी पसंद के नाम चुनाव समिति को बताए।
विज्ञापन