फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Amarinder ridicules PM Modi's 'Chowkidar' campaign

अमरिंदर सिंह ने पीएम के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर कसा तंज, कहा- इससे पेट नहीं भरता

Tue, 19 Mar 2019 01:17 AM IST
ajay kumar पीटीआई, पटियाला (पंजाब)
पीटीआई, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Amarinder ridicules PM Modi's 'Chowkidar' campaign
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को पटियाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के कैंपेन 'मैं भी चौकीदार' का मजाक उड़ाया। उन्होंने इसे एक जुमला बताया और कहा कि इससे देश की कोई भी समस्या हल नहीं हुई होगी।

विज्ञापन


भाजपा ने पीएम मोदी और अन्य पार्टी नेताओं के साथ 'मैं भी चौकीदार' अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया। पीएम मोदी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट में 'चौकीदार' जोड़ा है। इस अभियान में अन्य भाजपा नेता भी समन्वय कर रहे हैं। राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर हर वक्त की जानी वाली टिप्पणी 'चौकीदार चोर है' के जवाब में प्रधानमंत्री का यह पलटवार माना जा रहा है।
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि, ''इस तरह के नारे गरीब लोगों के पेट भरने में मदद नहीं करते हैं। ये हमारे युवाओं को नौकरी नहीं देते हैं।'' मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव से पहले पटियाला में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समति के विधायकों, जोन प्रभारियों और संगठनों के प्रमुखों के साथ बातचीत कर रहे थे। बैठक पटियाला लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। पटियाला लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्तमान में आम आदमी पार्टी के बागी सांसद धर्मवीर गांधी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि ''जुमला पार्टी'' पिछले वर्षों में वादों को पूरा करने में विफल रही और अब अधिक ''जुमलेबाजी'' का सहारा ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोग इन खोखले नारों और वादों से तंग आ चुके हैं। वे जानना चाहते हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले पांच सालों में उनके लिए क्या किया। अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पार्टी पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में बहुत मजबूत स्थिति में है। उसे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है। कांग्रेस राज्य में अकेले लड़ेगी। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक का चुनाव पर कोई फर्क पड़ेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा होने की संभावना नहीं थी। जैसा भाजपा सरकार ने किया वह कुछ भी असाधारण नहीं है। पुलवामा हमले के बाद जवाब देना सरकार का कर्तव्य था।

जब कांग्रेस सत्ता में रही तब उसने भी ऐसा किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बल भारत के असली 'चौकीदार है'। अमरिंदर सिंह ने सेना के राजनीतीकरण पर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया। अमरिंदर सिंह की पत्नी पूर्व सांसद परनीत कौर से जब लोकसभा चुनाव के लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पूरी तरह से तैयार होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed