Jalandhar Bypoll: लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स ने दिया भाजपा को समर्थन, कहा- PM मोदी से प्रभावित
बैंस बंधुओ ने कहा कि पीएम मोदी ने 70 सालों से सिखों की आस्था का प्रतीक करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने और साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस घोषित कर मान बढ़ाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर उपचुनाव में लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और पूर्व विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के समर्थन की घोषणा कर दी।
गुजरात के पूर्व सीएम और पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका और भाजपा के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में बैंस ब्रदर्स ने पीएम मोदी की नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 70 सालों से सिखों की आस्था का प्रतीक करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने और साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस घोषित कर मान बढ़ाया है।
पीएम मोदी पंजाब, सिखों और दस्तार के प्रति आस्था रखते हैं। उनकी नीतियों से प्रभावित होकर उनकी पार्टी भाजपा प्रत्याशी अटवाल को समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास और कानून-व्यवस्था कायम सिर्फ भाजपा सरकार आने पर ही हो सकता है। आप की लीडरशिप पर हमला बोलते हुए बैंस ने कहा कि वह भी इनके गठबंधन में रह चुके हैं, इनके खून में पंजाब का विकास नहीं सिर्फ लूटना है।
वीवीआईपी कल्चर और रेत माफिया को खत्म करने की बात कही थी। बादल सरकार के समय बना रेत माफिया आज आम आदमी पार्टी के संरक्षण में पल बढ़ रहा है। नशा खत्म करने का वादा किया था और युवाओं पर नशे के परचे और मौत देखते आ रहे हैं। पंजाब का किसान, नौजवान और जमीन के नीचे का पानी खत्म होते जा रहा है।
लुधियाना इंडस्ट्रियल हब है। जहां से तैयार सामान दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचता है और सिर्फ पीएम मोदी ही व्यापारियों की समस्या को हल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम पारदर्शिता और पुरानी पद्धति से चलाएं ताकि छात्रों को पैसा सीधे अकाउंट में मिले, नहीं तो सरकार में बैठे ठग बीच में ही खा जाते हैं।
बैंस बंधुओं के समर्थन देने पर भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके आने से पार्टी को लुधियाना में मजबूती मिली है। मौजूदा समय में भाजपा लगातार कांग्रेस, अकाली दल व अन्य कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही है। वैसे भी 2017 राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को बिना कहे दोनों भाइयों ने वोट दिया था। ऐसे में दोनों का भाजपा नेताओं से अच्छा तालमेल भी है।