फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Locks on police beat box...who to call if you need help

Chandigarh News: पुलिस बीट बॉक्स पर ताले...मदद की जरूरत पड़े तो किसे पुकारें

Wed, 27 Nov 2024 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Locks on police beat box...who to call if you need help
हाऊसिंग बोर्ड पर बंद पड़ा बीट बाॅक्स। - फोटो : हाऊसिंग बोर्ड पर बंद पड़ा बीट बाॅक्स।
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में रात के समय झपटमारी और चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। शहर की सुरक्षा का दम भरने वाली चंडीगढ़ पुलिस पेट्रोलिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। शहर के कई बड़े चौक-चौराहों से नदारद रह रही है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार-मंगलवार की रात एक बजे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट चौक से मनसा देवी कांप्लेक्स और सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट चौक से पीजीआई तक पड़ताल की। इस दौरान कई पुलिस बीट बॉक्स पर ताले लगे थे तो कहीं सुनसान सड़कों पर कोई पुलिस मुलाजिम नजर नहीं आया। एक दिन पहले ही रात के समय मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन के पास एक महिला से झपटमारी की वारदात हुई थी। चंडीगढ़ के कई लाइट पॉइंट पर बने बीट बॉक्स की हालत खस्ता मिली। कहीं बीट बॉक्स टूटे पड़े हैं तो कहीं उनमें शराब की बोतलें और खाने की प्लेट पड़ी थीं। ऐसा लगता है जैसे बीट बॉक्स नहीं नशेड़ियों का अड्डा है। उधर, इस बारे में बात करने चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम नाइट डोमिनेशन पर थी। आखिर ये कैसी नाइट डोमिनेशन जब मुलाजिम नजर ही नहीं आ रहे और पुलिस बीट बॉक्स भी खाली पड़े थे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट चौक से रात एक बजे राजभवन चौक की तरफ जाते हुए कई वाहन आते-जाते दिखे। वहीं, राजभवन चौक पर पहुंचते ही एक पीसीआर दिखाई दी। राजभवन से आगे बढ़ने पर सेक्टर-26 से मनीमाजरा की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस का नाका लगा था। वहीं, सेक्टर-26 से आईटी पार्क की ओर जाने वाली सड़क सुनसान थी।
विज्ञापन


रात 1.16 बजे आईटी पार्क लाइट
आईटी पार्क लाइट पॉइंट पर बने चंडीगढ़ पुलिस के बीट बॉक्स पर कोई पुलिस मुलाजिम मौजूद नहीं था। इस इलाके में कई आईटी कंपनियां होने के चलते रात के समय भी चहल पहल थी लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन

1.22 बजे मनसा देवी कॉम्पलेक्स
आईटी पार्क से होते हुए एमडीसी (मनसा देवी कॉम्पलेक्स) तक के पहुंचने के लिए बने गेट का रास्ता पूरी तरह से सुनसान था। बीच रास्ते में कई जगह पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.29 बजे शिवालिक गार्डन
शिवालिक गार्डन के बाहर एक पीसीआर पेट्रोलिंग करती दिखी। हैरान करने वाली कोई बात नहीं। यहां सिर्फ इसलिए मुस्तैदी दिखी क्योंकि एक रात पहले गार्डन के नजदीक ही एक महिला के साथ झपटमारी की वारदात हुई थी।

1.36 बजे हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट
हाउसिंग बोर्ड लाइट पॉइंट पर बने पुलिस बीट बॉक्स पर कुंडी लगी हुई थी। उसमें न कोई पुलिसकर्मी तैनात था और न ही दूर दूर तक कोई पीसीआर।
रात 1.44 बजे ग्रेन मार्केट चौक
सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट चौक पर बना पुलिस बीट बॉक्स बंद मिला। पुलिसकर्मी भी नहीं दिखे। यहां से सबसे ज्यादा वाहनों का आना-जाना रहा। क्योंकि शिमला-कालका की ओर जाने वाले वाहन चंडीगढ़ और मोहाली से यहीं से गुजरते हैं।


रात 1.47 बजे सेक्टर-26 और 27 चौक मध्यमार्ग
सेक्टर-26 और 27 के चौक पर सेक्टर-27 की तरफ स्लिप रोड पर एक पीसीआर खड़ी थी। मध्य मार्ग पर मनीमाजरा से पीजीआई की ओर जाते हुए यहीं पर सुरक्षा की दृष्टिकोण कोई नजर आया।
रात 1.55 बजे मटका चौक
सेक्टर-26 और 27 के बाद मध्य मार्ग पर कोई पुलिसकर्मी या पीसीआर नहीं दिखाई दी। मटका चौक पर पहुंचने पीसीआर में मुलाजिम नजर आए।

रात 1.58 बजे पीजीआई चौक
पीजीआई चौक पर कोई पीसीआर या पुलिसकर्मी नहीं दिखा, जबकि पीजीआई में 24 घंटे लोगों की आवाजाही रहती है। अगर कोई हादसा हो जाए तो कैसे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed