फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Locks of a house in Sector-18 broken; goods worth lakhs and four tolas of gold stolen.

Chandigarh News: सेक्टर-18 में मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान और चार तोले सोना चोरी

Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Locks of a house in Sector-18 broken; goods worth lakhs and four tolas of gold stolen.
चंडीगढ़। सेक्टर-18-बी स्थित एक मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये का सामान और करीब चार तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात का पता मकान मालिक को उस समय चला, जब उनके एसबीआई डेबिट कार्ड से लेनदेन का संदेश आया। शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिशन कौर ने बताया कि वह पिता के साथ करीब 15 वर्षों से मकान में रह रही हैं। 18 अगस्त को वह निजी काम से दादा के घर गई थीं। 29 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे उनके डेबिट कार्ड से लेनदेन का संदेश आया। कार्ड घर की अलमारी में रखा था, इसलिए उन्होंने सेक्टर-21-बी निवासी भाई उज्जल सिंह को घर जाकर जांच करने के लिए कहा।
विज्ञापन

रात करीब 11:45 बजे उज्जल सिंह घर पहुंचे तो पीछे के ताले टूटे मिले। पुलिस को सूचना दी गई। जांच में घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। 30 अगस्त को बिशन कौर के लौटने पर चोरी हुए सामान का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर सोनी का म्यूजिक सिस्टम, प्ले स्टेशन-5, साइकिल, इन्वर्टर बैटरी, करीब दो लाख रुपये के लेगो मॉडल, गो-प्रो का सामान और करीब चार तोले सोने की चेन ले गए। थार की आरसी, डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज भी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed