फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown In Haryana News In Hindi: What Is Lockdown, What Services Will Be Close And Open

हरियाणा में लॉकडाउनः क्या बंद रहेगा और कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू, पढ़ें 15 अहम बातें

Tue, 24 Mar 2020 09:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Mar 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Lockdown In Haryana News In Hindi: What Is Lockdown, What Services Will Be Close And Open
हरियाणा में लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में लॉकडाउन के चलते सभी जिलों में अब नाकाबंदी रहेगी इसके लिए पुलिस को अंतर जिला नाके के लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले लोगों से भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आंनद अरोड़ा ने लॉकडाउन हुए सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिए कि अंतर जिला बॉर्डर पर नाके लगाकर लोगों की चेकिंग की जाए और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें जाने दिया जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को एक स्थान पर इकट्ठा बिल्कुल न होने दें।

विज्ञापन

 

  • लॉकडाउन में अखबार बांटने वालों को छूट रहेगी
  •  जिलों में दवाओं, किराने की दुकानें व अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।
  • पैकेजिंग की यूनिटें, चीनी व चावल मिलों को बंद नहीं किया जाएगा।
  • सार्वजिनक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से बंद है, इसलिए अंतर जिला बॉर्डर पर नाके लगाकर लोगों की चेकिंग की जाए।
  • सरकारी कार्यालय व आवश्यक फैक्टरियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र देखकर ही जाने दें।
  • घरेलू उड़ाने बंद नहीं है, इसलिए जो लोग एयरपोर्ट पर जाने वाले हैं, उन्हें विशेष तौर पर टिकटें देखकर ही जाने दें।
  • विज्ञापन
  • हर नाके पर सैनिटाइजर की व्यवस्था हो और पुलिस कर्मचारी मास्क पहने हों।
  • श्रमिकों को श्रम चौकों पर इकट्ठा न होनें दें।
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से संबंधित उद्योगों के गोदम खुले रहेंगे।
  • जिलों में रेस्टोरेंट इत्यादि खुले रह सकते हैं, लोग वहां से खाने-पीने की चीजें खरीद कर घर लेकर जा सकते है, परंतु रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर पाबंदी रहेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा बंद हैं, परंतु सब्जी या अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने के लिए प्रयोग में होने वाले ऑटो रिक्शा को नहीं रोका जाएगा।
  • रात के समय में कोई न कोई किराने और दवाओं की दुकान अवश्य खुली हों।
  • जिला प्रशासन नगर निगम व नगर पालिकाओं के साथ मिलकर शिकायत निगरानी ग्रुप बनाएं।
  • उपायुक्त सुनिश्चित करेंगे कि सफाई व घरों से कूड़ा उठाने का कार्य बिना रूकावट चलता रहे।
  • जिला उपायुक्त अपने-अपने जिलों में भूकंप के कंट्रोल रूम की तरह ही एक कंट्रोल रूम बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed