फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LockDown in Chandigarh and Mohali on Ram Navami, Panchkula remains open

बढ़ता कोरोना : रामनवमी पर चंडीगढ़-मोहाली हुए लॉक, पंचकूला में कोई रोक नहीं 

Wed, 21 Apr 2021 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 10:10 AM IST
सार

हरियाणा सरकार पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर व गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर को भी बंद नहीं करेगी। मंगलवार दिन में दोनों मंदिरों को बंद करने के आदेश सरकार ने शाम होते-होते वापस ले लिए।

विज्ञापन
LockDown in Chandigarh and Mohali on Ram Navami, Panchkula remains open
मोहाली में रामनवमी पर बंद पड़े मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी पर बुधवार को चंडीगढ़ और मोहाली में संपूर्ण लॉकडाउन रहा। हालांकि ट्राईसिटी में स्थित पंचकूला में रामनवमी पर लॉकडाउन नहीं रहेगा। हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन का लॉकडाउन लगाने का आग्रह ठुकरा दिया है। सरकार पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर व गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर को भी बंद नहीं करेगी। मंगलवार दिन में दोनों मंदिरों को बंद करने के आदेश सरकार ने शाम होते-होते वापस ले लिए।

विज्ञापन

 
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंचकूला स्थित पूरे प्रदेश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। कहीं कोई लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है। इससे लोगों की दिक्कतें बढे़ंगी। लॉकडाउन महामारी पर काबू पाने का अंतिम उपाय नहीं है। चंडीगढ़ व मोहाली की स्थितियां भिन्न हो सकती हैं। लॉकडाउन लगाने का निर्णय उनका अपना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू : अब रात आठ बजे ही लॉक होगा सब, प्रशासक बोले-न थमे केस तो लगेगा सात दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने शीतला माता मंदिर व मनसा देवी मंदिर के सीईओ को मंगलवार दिन में अगले आदेश तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद करने के आदेश जारी किए थे। कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसे जरूरी बताया था। मंदिर बंद करने के पीछे लेकर राज्य व केंद्र सरकार के निर्णय का हवाला भी शामिल था। लेकिन, सरकार की मर्जी के बिना ही यह आदेश जारी कर दिए थे। जिस पर तुरंत आपत्ति जताई गई। 

सरकार की आपत्ति के बाद स्थानीय शहरी निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने देर शाम एक और पत्र जारी करते हुए मंदिरों को बंद करने का अपना आदेश वापस ले लिया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोविड की मानक संचालन प्रक्रिया अनुसार भविष्य में मंदिरों के संबंध में जो भी निर्णय लिया जाएगा, समय-समय पर उससे अवगत कराते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed