फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Night curfew in Chandigarh daily from eight Pm 

चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू : अब रात आठ बजे ही लॉक होगा सब, प्रशासक बोले-न थमे केस तो लगेगा सात दिन का लॉकडाउन

Tue, 20 Apr 2021 08:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Apr 2021 08:05 PM IST
सार

पहले कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक था। रामनवमी पर बुधवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। 

विज्ञापन
Now Night curfew in Chandigarh daily from eight Pm 
चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू का समय बदला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ में सख्तियां बढ़ा दी गई है। शहर में रोजाना रात को आठ बजे ही कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है। पहले कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक था। रामनवमी पर बुधवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक वीकेंड कर्फ्यू  भी रहेगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने रोजाना बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोरोना के मामले न थमे तो सात दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूटी प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन के बाद अब बुधवार को एक दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने मोहाली और पंचकूला में भी लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। मोहाली में लॉकडाउन के लिए पंजाब सरकार तैयार हो गई लेकिन पंचकूला के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बेहद वृद्धि देखी गई है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए ही प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्राइसिटी लॉकडाउन लगाने का सुझाव सोमवार को दोनों राज्यों को भेजा था। इस पर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा की, जिसके बाद सीएम ने मोहाली में बुधवार को लॉकडाउन लगाने की मंजूरी दे दी। हालांकि पंचकूला की तरफ से जवाब नहीं आया। इसके बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मोहाली और चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया।


प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि उन्होंने दोनों राज्यों के चीफ सेक्रेटरी से बात की थी, ताकि बुधवार को एक साथ ट्राइसिटी में लॉकडाउन लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए यह सख्ती जरूरी है। बता दें कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया था। इस दौरान किसी के भी बाहर निकलने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन बावजूद शहर भर में गतिविधियां जारी रही थीं, लेकिन आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर मार्किटें बंद रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed