फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Coronavirus Positive Patients in Haryana

हरियाणा: 24 घंटे में टूटा रिकॉर्ड, सर्वाधिक 217 पॉजिटिव मिले, अब हर जिला कोरोना की चपेट में

Fri, 29 May 2020 03:30 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 29 May 2020 03:30 PM IST
सार

  • प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं बढ़ाई
  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1721, अब सभी जिले कोरोना संक्रमण से ग्रस्त

विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus Positive Patients in Haryana
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 24 घंटे के भीतर कोरोना के संक्रमण फैलाव ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को जहां प्रदेश में 123 सबसे अधिक मामले सामने आए थे, वहीं शुक्रवार शाम तक 1 दिन में सर्वाधिक 217 संक्रमित मरीज सामने आ गए हैं। हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे इस संक्रमण ने स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन


राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1721 हो गई है। जिसमें से 940 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 762 अभी एक्टिव संक्रमित हैं। कोरोना रिकवरी रेट भी घटकर 54.62 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण के फैलाव का रेट बढ़ कर 1.62 प्रतिशत हो गया है। विभिन्न जिलों में 59 मरीज ठीक भी हुए हैं। लेकिन 16 जिलों में 217 नए मरीज भी सामने आए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में 115, फरीदाबाद में 31, सोनीपत में 19, नूंह व भिवानी में 2-2, पलवल और कैथल में 7-7, पंचकूला, सिरसा, फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में 1-1, रोहतक में 6, नारनौल में 3, हिसार, रेवाड़ी, चरखी दादरी में 5-5 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अब हरियाणा का कोई भी जिला ऐसा नहीं बचा जो कोरोना संक्रमण से ग्रस्त न हो। 4050 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से गुरुग्राम में 520, फरीदाबाद में 307, सोनीपत में 119, झज्जर में 97, नूंह में 68, अंबाला में 47, पलवल में 68, जींद में 29, करनाल में 42, पानीपत में 60, पंचकूला में 26, सिरसा में 15, फतेहाबाद में 12, भिवानी में 13, रोहतक में 30, नारनौल में 39, हिसार में 31, रेवाड़ी में 23 चरखी दादरी में 13, कैथल में 17, कुरुक्षेत्र में 27, यमुनानगर में 9, महेंद्रगढ़ में 33 मरीज सामने आ चुके हैं। 

अमेरिका से लौटे 21 पॉजिटिव मरीज अतिरिक्त हैं। जबकि गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, गुरुग्राम 124, अंबाला में 40, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी 4, फरीदाबाद में 138, फतेहाबाद में 7, हिसार में 5, जींद में 18, करनाल में 20, कैथल में 4, कुरुक्षेत्र 13, नूंह में 65, पलवल में 41, पानीपत में 36, पंचकूला में 25,  रोहतक में 11, सिरसा में 9, महेंद्रगढ़ में 6, चार सोनीपत में 142, नारनौल में 19,  झज्जर 90, यमुनानगर में 8 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

भिवानी में विधायक का पीए कोरोना पॉजिटिव
विधायक घनश्याम सर्राफ के पीए सत्यनारायण शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधायक सर्राफ और उनके परिवार को भी होम क्वारंटीन किया गया है।

साथ ही संपर्क में आनेवाले परिजनों, कार्यकर्ताओं व अन्य के भी सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए है। वह पत्नी के इलाज के सिलसिले में पिछले 10 दिन के दौरान तीन-चार बार हिसार के एक निजी अस्पताल में गए थे। इसके अलावा दो दिन पूर्व चंडीगढ़ भी गए थे।

नाथुवास गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। व्यक्ति गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था और 24 मई को भिवानी अपने घर आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इनके परिजनों के भी सैंपल लिए है।
 

  • करनाल में कोरोना के छह नए केस आए। जवाहर मार्केट सदर बाजार के दो भाई और असंध के दुपेड़ी गांव में दो मिले कोरोना पॉजिटिव। रायसन गांव में एक युवक और निसिंग में एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव।
  • कैथल शहर के पंतनगर, माता गेट और जाखौली अड्डा से मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस। संक्रमितों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें पहुंची मौके पहुंची। संक्रमितों का यात्रा इतिहास खंगालने में जुटी टीमें।
  • कुरुक्षेत्र में उत्तर प्रदेश से आई 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव। गांव खेडी मारकंडा में स्थित एक फैक्ट्री में 26 मई को यूपी से आए थे 10 लोग, स्वास्थ्य विभाग ने सभी के 27 मई को लिए थे सैंपल। युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव। युवती को मुलाना मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर फैक्ट्री को किया गया सील।
  • अंबाला में कोरोना के तीन नए केस आए सामने। इसमें दो सेना से जुड़े हैं, जबकि तीसरा बराड़ा में युवक पॉजिटिव मिला, जो हाल ही में मुंबई से लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed