फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, coronavirus, Haryana Roadways Letter to Home Minister Amit Shah

लॉकडाउनः यूपी में हरियाणा रोडवेज चालक की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, गृहमंत्री शाह को पत्र

Sat, 04 Apr 2020 12:11 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 04 Apr 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Lockdown, coronavirus, Haryana Roadways Letter to Home Minister Amit Shah
गृह मंत्री अमित शाह
हरियाणा रोडवेज के पलवल डिपो के चालक की उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चालक परिवहन निदेशालय के निर्देशों पर मजदूरों को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से घर छोड़ने गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान बाराबंकी में रास्ता पूछने पर पुलिसकर्मियों ने चालक खुर्शीद अहमद की पिटाई कर दी। रोडवेज कर्मचारी खफा हैं। अब इस मामले में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन भी कूद पड़ी है। फेडरेशन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर खुर्शीद की पिटाई करने वाले लखनऊ पुलिस के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फेडरेशन के महासचिव केके दिवाकरन ने शाह को लिखे पत्र में कहा है कि पलवल डिपो की बस एचआर-38-0501 पर तैनात खुर्शीद अहमद को उत्तर प्रदेश पुलिस की पिटाई में गंभीर चोटें आई हैं। कोरोना से निपटने में रोडवेज कर्मी जी जान से जुटे हैं, इस तरह की घटनाओं से उनका मनोबल टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कराकर पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करें। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, महासचिव बलवान सिंह दोदवा, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश लाठर, उप महासचिव मायाराम उनियाल व कैशियर विनोद शर्मा ने कहा कि खुर्शीद से गोरखपुर जाते समय  मारपीट की घटना निंदनीय है। 


मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग इसका कड़ा संज्ञान ले। विभाग ने पहले तो उत्तर प्रदेश सरकार के एक हजार बसें मांगने पर 1009 बसें भेज दीं, लेकिन चालक की सुरक्षा, खाने-पीने व ठहरने का कोई इंतजाम नहीं किया। न तो तेल बसों में डलवाया न 1000 रुपये दिए। वापस लौटने पर स्टाफ का सरकार ने कोई मेडिकल चेकअप भी नहीं करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed