{"_id":"650601d1952d7fd316001364","slug":"live-insect-larvae-found-in-food-dish-in-restaurant-compensation-of-rs-10-thousand-chandigarh-news-c-16-sml1026-240316-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रेस्टोरेंट में खाने की डिश में निकला जीवित कीट का लारवा, 10 हजार का हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रेस्टोरेंट में खाने की डिश में निकला जीवित कीट का लारवा, 10 हजार का हर्जाना
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल के चिल्ली रेस्टोरेंट में खाने के लिए ऑर्डर डिश (व्यंजन) में कटोरे से एक जीवित कीट का लारवा निकलने के मामले में रेस्टोरेंट पर हर्जाना लगाया है। आयोग ने रेस्टोरेंट को खाने के बिल के रूप में ली गई 852.75 रुपये की राशि लौटाने और शिकायतकर्ता को मानसिक परेशानी के लिए 10 हजार और 5 हजार रुपये बतौर केस खर्च अदा करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने रेस्टोरेंट को 10 हजार रुपये की रकम उपभोक्ता कानूनी सहायता खाते में जमा करने के आदेश दिए हैं। वहीं, मामले में रेस्टोरेंट ने उपभोक्ता की ओर से लगाए गए आरोपों और शिकायत का विरोध किया। रेस्टोरेंट के मुताबिक खाने में कोई भी जीवित कीड़ा मौजूद नहीं था। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से याचिका के साथ संलग्न डीडीआर में भी ऐसा कोई तथ्य दर्ज नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता रेस्टोरेंट मालिक को जानता था, इसी तर्क के साथ खाने के बिल पर छूट चाहता था। आयोग ने तथ्यों को देखने और दलीलों को सुनने के बाद उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।
क्या था मामला
सेक्टर-56 की रहने वाली रंजोत कौर ने अपनी याचिका में बताया कि 9 सितंबर 2020 वह अपने दोस्त के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलांते मॉल के चिल्ली रेस्टोरेंट में गई थी। जहां उन्होंने चिपोटल चिकन राइस और चिपोटल पनीर राइस नाम से डिश (व्यंजन) का ऑर्डर किया। वह व्यंजन लगभग खत्म ही कर चुकी थी कि देखा उनके कटोरे से एक जीवित कीट का लारवा निकल रहा है। उन्होंने इस बारे में रेस्टोरेंट के मैनेजर को बताया। मैनेजर ने बिल का भुगतान न करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने भोजन से कीड़ा निकलने का वीडियो बनाने की कोशिश की, जिस पर रेस्टोरेंट की ओर से उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए टेबल पर रखा आर्डर खाना हटा दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता किसी तरह खाने का बिल हासिल करने में कामयाब रही और उसने आर्डर किए गए भोजन के 852.75 रुपये बिल की राशि का भुगतान कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक 17 नवंबर को जब उन्होंने इस घटना को लेकर रेस्टोरेंट को लीगल नोटिस भेजा तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।