{"_id":"6849e84530796125d90dc940","slug":"liquor-was-stolen-from-a-sealed-factory-case-filed-after-one-year-chandigarh-news-c-16-pkl1043-735023-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सील फैक्टरी से चोरी हुई थी शराब, एक वर्ष बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सील फैक्टरी से चोरी हुई थी शराब, एक वर्ष बाद केस दर्ज
विज्ञापन
अनियमितताएं मिलने पर मेसर्स संचेती पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड को विभाग ने किया था सील
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से सील की गई फैक्टरी से शराब का स्टॉक चोरी होने के मामले में करीब एक वर्ष बाद विभाग ने केस दर्ज किया है। दो अगस्त 2024 को आबकारी एवं कराधान विभाग को फैक्टरी के ताले और खिड़कियां टूटी मिली थीं। जिसके बाद से मामले की जांच चल रही थी। अब विभाग के कमिश्नर हरिकालिकट की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित शराब की फैक्टरी मेसर्स संचेती पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड का है। कमिश्नर हरिकालिकट ने बताया कि विभाग की टीम को फैक्टरी में अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद तीन फरवरी 2024 को कंपनी का लाइसेंस रद्द कर फैक्टरी को सील कर दिया गया था। अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलें फैक्टरी में रखी हुई थीं। इस दौरान अतिरिक्त न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) के नमूने विभिन्न टैंकों में सील कर सुरक्षित रखे गए थे। इस मामले में 26 अप्रैल 2024 को थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा था। जांच के बाद मेसर्स संचेती पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
बॉटलिंग हॉल, बीडब्ल्यूएच हॉल और ब्लेंडिंग हॉल के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए गए थे और निकास द्वार पर रेवेन्यू लॉक लगाया गया था। 29 जुलाई 2024 को ईटीओ अमनदीप दत्त और अजय कुमार सैनी ने निरीक्षण में पाया कि टैंकों में शराब नहीं थी। इस मामले में दाैरान चाैकीदार को इस मामले में पकड़ा था। दोबारा 2 अगस्त को जांच करने पर टैंकों से स्टॉक गायब मिला। साथ ही मोटर, कन्वेयर बेल्ट, तार, मॉनिटर, एसी समेत कई मशीनें भी गायब पाई गईं, जिसकी जांच चल रही थी।