फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor quota and rates should be regularly checked

Chandigarh News: जानलेवा मजाक... दोस्त ने प्रेशर पाइप से गुदा में भरी हवा, हेल्पर की माैत

Fri, 01 Dec 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Liquor quota and rates should be regularly checked
जानलेवा मजाक... दोस्त ने प्रेशर पाइप से गुदा में भरी हवा, हेल्पर की माैत
विज्ञापन

फोटो 21 व 22

- सिवाह गांव स्थित रामा धागा फैक्ट्री में मंगलवार रात आठ बजे हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सिवाह गांव स्थित रामा धागा फैक्टरी में एक कर्मी ने मजाक में दोस्त की गुदा में प्रेशर पाइप से हवा भर दी। इससे पेट फटने और अंदरूनी रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। आरोप है कि बिल जमा न करा पाने के कारण अस्पताल स्टाफ ने शव नहीं दिया। रात करीब 10 बजे परिजनों को शव मिला तो उसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दोस्त वारदात के बाद फरार हो गया। बिहार के दरियापुर के शंभू मांझी गांव निवासी मनीष (24) रामा धागा फैक्टरी में काम करता था। सुबह आठ से रात आठ बजे तक उसकी ड्यूटी रहती थी। उसकी मंगलवार को नाइट ड्यूटी थी। उसकी बहन बिंदू के पास फोन आया कि गोपालगंज निवासी आतिश कुमार ने मनीष की गुदा में प्रेशर पाइप से हवा भर दी है, जिससे मनीष की हालत खराब है। इस सूचना पर बहन और जीजा फैक्ट्री पहुंचे और मनीष को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ के बाद लगाई थी प्रेशर पाइप
कर्मचारियों ने बताया कि आतिश कुमार अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद प्रेशर प्राइप से कपड़े साफ कर रहा था। इसी बीच मनीष आया और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा। आतिश ने भी मनीष की गुदा में प्रेशर पाइप लगा दी। कुछ ही देर में मनीष के पेट में हवा भर गई और पेट फट गया।
विज्ञापन


तीन बहनों का इकलौता भाई था मनीष
परिजनों ने बताया कि मनीष तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन इंदू और चंदू हैं। मनीष अविवाहित था। परिजन उसके लिए रिश्ते की तैयारी कर रहे थे। उसकी हत्या के बाद परिवार में मातम छा गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed