फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor contracts will not open in Haryana during lockdown

हरियाणा में तीन मई तक नहीं खुलेंगे शराब ठेके, गोदामों में कम मिला स्टॉक तो लाइसेंस हो सकते हैं बैन

Thu, 23 Apr 2020 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Apr 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Liquor contracts will not open in Haryana during lockdown
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेके नहीं खुलेंगे। अवैध तस्करी करने और उन्हें शराब पहुंचाने वाले लोगों की भी खैर नहीं है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तस्करों व आपूर्तिकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी है। चेकिंग के दौरान शराब के गोदामों व ठेकों पर स्टॉक कम मिलने वाले ठेकेदार का लाइसेंस बैन करने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्टॉक चेकिंग में शराब की मात्रा कम मिलने पर 12 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। कुछ लोग आवश्यक सामान लाने के बहाने प्रशासन से पास लेकर शराब की कालाबाजारी कर रहे हैं। जिनके स्टॉक में कम शराब मिली है उनका लाइसेंस बैन किया जा सकता है। 
विज्ञापन


15 अप्रैल को केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक तीन मई तक कहीं भी शराब के ठेके नहीं खोले जा सकते। अगर केंद्र सरकार फैसले में कोई बदलाव करती है तो अन्य प्रदेशों को देखते हुए हरियाणा सरकार निर्णय लेगी। अब तक प्रदेश में 442 जगहों पर छापेमारी कर 1200 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात सामन्य करने में लगेगा वक्त
चौटाला ने कहा है कि 18 हजार श्रमिकों को गाइडलाइन अनुसार फैक्ट्रियों में रखकर काम करवाने की अनुमति दी है। निर्माण उद्योग से जुड़े 31 हजार से ज्यादा श्रमिकों को सामाजिक दूरी के पालन के साथ मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करते हुए काम करने की मंजूरी दी गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दायरे में न आने वाले ईंट भट्टों को भी कार्य शुरू करने की अनुमित दी गई है।

उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि किसानों की सुरक्षा के लिए स्वयं सहायता समूह, होंडा आदि आगे आए। स्वयं सहायता समूह ने करीब 13 लाख मास्क मंडियों में किसानों-श्रमिकों को उपलब्ध करवाए हैं। वहीं होंडा ने सैनिटाइजेशन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में स्प्रे पंप उपलब्ध करवाने का काम किया है।


विशेष पैकेज पर विचार करे केंद्र
उन्होंने केंद्र सरकार से श्रमिक वर्ग के जीवन को पटरी पर लाने के लिए विशेष सहायता देने पर विचार करने की मांग की है। दुष्यंत ने किताबों की दुकानों का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने और लोगों की सुविधा बहाल करने के बीच संतुलन बनाकर चल रही है। होम डिलीवरी ही इसमें बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed