फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lines of Delhi now trial of even and odd vehicles in Chandigarh

दिल्ली की तर्ज पर अब चंडीगढ़ में भी सम-विषम वाहनों का ट्रायल

Fri, 05 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
lines of Delhi now trial of even and odd vehicles in Chandigarh

दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में भी वाहनों का सम-विषम फार्मूला लागू होगा। इसका ट्रायल फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में होगा। यूटी एडवाइजर विजय कुमार देव ने परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को इसकी तैयारियों के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले प्रशासन दिल्ली में हुए सम-विषम ट्रायल की खामियों और फायदों का अध्ययन करेगा।

विज्ञापन


यह फार्मूला लोगों की मुश्किल न बढ़ाए। इसलिए प्रशासन पहले सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर अध्ययन करेगा। बाद में माईगव पोर्टल पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक निरंतर बढ़ रहा है। हर दो से ढाई महीने में 10 हजार नंबरों की एक सीरीज खत्म हो रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ बनने के समय जिन चौड़ी सड़कों को जगह की बर्बादी बताई जा रही थी। आज उन पर जाम लगे रहते हैं। खासकर सुबह ऑफिस के समय, दोपहर को स्कूल की और शाम को ऑफिस की छुट्टी के समय सभी राउंड अबाउट्स चारों तरफ से वाहनों से घिरे होते हैं। कई बार तो आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मूला दूसरे राज्यों के वाहनों पर भी लागू रहेगा

lines of Delhi now trial of even and odd vehicles in Chandigarh

सम-विषम ट्रायल के तहत शहर में एक दिन सम नंबर की गाड़ियां और दूसरे दिन विषम नंबर की गाड़ियां ही चल सकेंगी। यह फार्मूला दूसरे राज्यों के वाहनों पर भी लागू रहेगा। दोपहिया वाहनों को इससे छूट रहेगी।

कार फ्री डे भी जल्द
सम-विषम ट्रायल के साथ ही प्रशासन ने कार फ्री डे शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी इसका दिन तय नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ में कार फ्री डे बड़े स्तर पर आयोजित होगा। जिसमें लोगों को परेशानी से बचाने का विशेष ख्याल रखा जाएगा।

विजय कुमार देव, एडवाइजर, चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार चंडीगढ़ में भी सम-विषम फार्मूला और कार फ्री डे शुरू किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पहले दिल्ली में लागू हुए सम विषम फार्मूले का अध्ययन करने के आदेश दिए हैं। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed