{"_id":"5efa47a48ebc3e43046b3f81","slug":"like-punjab-hotels-in-chandigarh-can-also-get-approval-to-serve-liquor-chandigarh-news-pkl3797223158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की तरह चंडीगढ़ में भी होटलों को मिल सकती है शराब परोसने की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की तरह चंडीगढ़ में भी होटलों को मिल सकती है शराब परोसने की मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अनलॉक 2.0 में शहरवासियों को कई रियायतें मिल सकती हैं। पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी होटलों को शराब परोसने की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा रेस्टोरेंट के खुलने का समय भी बढ़ाया जा सकता है। सेक्टरों की अपनी मंडी को भी खोलने की मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के बाद अन्य फैसले प्रशासन लेगा।
प्रशासन से जुड़े सीनियर अधिकारी ने बताया कि अनलॉक 2.0 में रोजगार को बढ़ाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे। स्किल मैपिंग पर काम हो सकता है। इस दौरान इंडस्ट्री को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा। इंडस्ट्री मालिकों से कहा जाएगा कि जितना हो सके, लोकल लेबर को रखें। इसके अलावा लांग रूट पर बंद की गई सीटीयू की बसों को फिर से चलाया जा सकता है। प्रशासन ने 30 जून तक बसों की इस सर्विस को बंद रखा है। इसके अलावा सभी सेक्टरों की अपनी मंडी को भी शुरू किया जा सकता है।
केंद्र ने चंडीगढ़ समेत सभी राज्यों से मांगे थे सुझाव
एक जुलाई से देश में अनलॉक 2.0 की शुरुआत होगी। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की थी और अनलॉक 2.0 के लिए सुझाव भेजने को कहा था।