फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Light relief from the heat tomorrow, cloudy forecast

Chandigarh News: गर्मी से कल मिल सकती है हल्की राहत, बादल छाने का पूर्वानुमान

Wed, 17 May 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Light relief from the heat tomorrow, cloudy forecast
चंडीगढ़। शहर का अधिकतम तापमान इन दिनों 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहरवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। विभाग ने वीरवार को दिन के समय हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, इससे भी तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। शहर का मौसम इन दिनों लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। मंगलवार को भी दोपहर के समय गर्म हवाएं चलती रहीं, जिसकी वजह से शहर का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को दिन के समय में हल्के बादल छाने की वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखी जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed