फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life in danger... Children going to school crossing the road by hanging six feet iron angle

Chandigarh News: जान जोखिम में... छह फुट लोहे के एंगल फांदकर सड़क पार कर स्कूल जा रहे बच्चे

Fri, 28 Apr 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Life in danger... Children going to school crossing the road by hanging six feet iron angle
मनीमाजरा। सेक्टर-26 से मनीमाजरा की ओर आने वाली सड़क पर होनी वाली दुर्घटना को रोकने के लिए डिवाइडर पर छह फुट लोहे के एंगल लगाकर रास्ता तो बंद कर दिया गया, परंतु शास्त्री नगर में रहने वाले लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है। इस डिवाइडर के लगने से स्कूली बच्चों को सड़क के दूसरी तरफ जाने के लिए लोहे के एंगल को फांद कर जाना पड़ता है। ऐसे में बच्चों की जान को जोखिम बना रहता है। समाजसेवी रामेश्वर गिरी का कहना है कि प्रशासन ने इलाके में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए बेशक लोहे के एंगल लगाकर अच्छा काम किया, लेकिन प्रशासन ने इस डिवाइडर में पैदल लोगों को सड़क के आर-पार जाने के लिए रास्ता नहीं छोड़ा। इसके चलते सुबह स्कूल जाते वक्त बच्चे छह फुट के लोहे के एंगल को जान को जोखिम में डाल कर फांद कर जाते हैं। यहीं नहीं दोपहर के बाद बच्चे जब ट्यूशन पर जाते हैं तो भी इस लोहे के एंगल को फांद कर निकलते हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए था कि इन डिवाइडर में थोड़ी थोड़ी दूर पर पैदल सड़क पार करने वाले लोगों के लिए रास्ता छोड़ना चाहिए था। उनका कहना है कि शास्त्री नगर में दोनों ओर लगभग दस हजार के करीब लोग रह रहे हैं। इसलिए प्रशासन को दोनों तरफ लोगों के आने-जाने के लिए सुविधा देते हुए सड़क पार करने के लिए यहां लोहे का ओवर ब्रिज बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सुझाव को लेकर वह चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल व नगर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा से मिलेंगे ताकि लोगों और बच्चों को सड़क पार करने के लिए अंडरपास से या फिर ओवरब्रिज से रास्ता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed