फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   License obtained from DGCA for flight from Hisar Airport

हिसार एयरपोर्ट को मिला उड़ान का लाइसेंस, अगले महीने चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए हवाई सेवा होगी शुरू

Fri, 28 Sep 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Fri, 28 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
License obtained from DGCA for flight from Hisar Airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

 हिसार एयरपोर्ट को लाइसेंस जारी कर दिया गया है। अब एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की बाधा दूर हो गई है। डीजीसीए की ओर से 27 सितंबर को यह लाइसेंस जारी किया गया है। अब हवाई सेवाओं के शेड्यूल का इंतजार है। 

विज्ञापन


हिसार एयरपोर्ट को एयरोड्रम का लाइसेंस जारी किया गया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की ओर से यह लाइसेंस दिया गया है। लाइसेंस का पिछले करीब डेढ़ महीने से इंतजार किया जा रहा था। हिसार एयरपोर्ट के लिए डीजीसीए की टीम ने अगस्त में सर्वे किया था, जिसमें टीम ने कुछ खामियां बताई थीं। हवाई पट्टी और सुरक्षा बिंदुओं को लेकर टीम ने नाराजगी जताई थी। इन खामियों को पूरा करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। खामियों को पूरा करने के बाद अब एयरपोर्ट का लाइसेंस जारी कर दिया गया है।  
विज्ञापन


15 अगस्त को किया था उद्घाटन
सीएम मनोहर लाल ने 15 अगस्त को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, जिसमें पैसेंजर टर्मिनल का शुभारंभ किया गया था। टर्मिनल में यात्रियों के लिए जरूरी सभी सुविधाओं को शुरू किया गया है। सीएम ने 15 अक्तूबर तक हिसार एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

29 दिसंबर 2014 में की थी घोषणा

License obtained from DGCA for flight from Hisar Airport
हिसार एयरपोर्ट को मिला लाइसेंस

भाजपा सरकार बनने के बाद 29 दिसंबर 2014 को हिसार पहुंचे मनोहर लाल ने एयरपोर्ट शुरू करने की घोषणा की थी। वर्ष 2016 में सरकार ने एयरपोर्ट को जमीन देने के लिए प्रस्ताव पारित किया, जिसमें एयरपोर्ट को करीब 4200 एकड़ जमीन दी गई है। अलग-अलग विभागों की जमीन ट्रांसफर की गई है। वर्ष 2017 में एयरपोर्ट पर तीन नए हैंगर बनना शुरू हुए। वर्ष 2017 में एयरपोर्ट के लिए 50 करोड़ रुपये भी जारी किए गए थे। 

उड़ान के तहत हवाई सेवाएं
हिसार में अगले महीने उड़ान शुरू हो सकती हैं। पहले चरण में हिसार से दिल्ली और हिसार से चंडीगढ़ की सेवा शुरू होगी। इसका करीब 1460 रुपये किराया होगा। दूसरे चरण में हिमाचल के कुछ शहरों के लिए उड़ाने आरंभ होंगी। एयरपोर्ट पर हवाई उड़ान शुरू करने में आखिरी बाधा निजी कंपनी के पास विमान न होना है। जिस कंपनी को हिसार एयरपोर्ट से सेवाएं शुरू करने का लाइसेंस मिला है, उस कंपनी के पास अपना विमान नहीं है। कंपनी छोटे विमान खरीदेगी। उसके बाद ही हवाई सेवाएं शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed