फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Letter written to the administrator to fill the vacant posts in the transport department

Chandigarh News: परिवहन विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रशासक को लिखा पत्र

Wed, 23 Jul 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Letter written to the administrator to fill the vacant posts in the transport department
चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ के पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर चंडीगढ़ परिवहन विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का अनुरोध किया है। प्रशासक को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सचिव का पद 2019 से, सहायक सचिव का पद जून 2023 से, वरिष्ठ सहायक का पद दिसंबर 2021 से खाली है। इसी तरह मोटर वाहन निरीक्षक का एक पद अक्टूबर 2024 से , चालक का पद मार्च 2023 से और मल्टी टास्किंग स्टाफ का पद जून 2024 से रिक्त है। इन रिक्त पदों के कारण चंडीगढ़ में एसटीए के आदेशों का ठीक से पालन नहीं हो रहा है। देवशाली ने कहा कि विभाग में केवल एक मोटर वाहन निरीक्षक है। इसलिए लोगों को अपने वाहनों की पासिंग और अन्य एमवीआई से संबंधित आधिकारिक कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासक से मांग की है कि आम जनता की सुविधा और परिवहन विभाग के सुचारु संचालन हेतु परिवहन विभाग चंडीगढ़ में रिक्त सभी पदों को शीघ्र भरा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed