फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   legend star Gopichand daughter win but son move out from badminton tournament

लीजेंड स्टार गोपीचंद की बेटी चमकी, बेटा टूर्नामेंट से बाहर

Sat, 18 Nov 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Nov 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
legend star Gopichand daughter win but son move out from badminton tournament
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
लीजेंड स्टार गोपीचंद पुलेला की बेटी ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की फाइनल की दौड़ में पहुंची, लेकिन उनके बेटे को हार कर सामना करते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल में श्रीमति कृष्णा खेतान मेमोरियल ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 13-19 नवंबर तक किया जा रहा है।

टूर्नामेंट पंजाब यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन हॉल सेक्टर 43 के स्पोर्ट्स कांपलेक्स कोर्ट पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें देश भर से टॉप जूनियर रैंकिंग खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। शनिवार को लड़कियाें के अंडर-19 आयु वर्ग में गायत्री गोपीचंद पुलेला को सेमीफाइनल में पहुंचने केलिए महाराष्ट्र की मलविका से कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पहले सेट मालविका ने 21-9 से जीत लिया। दूसरा सेट अंत तक कांटे की टक्कर का रहा। इस सेट को 22-20 से गायत्री ने मुश्किल से जीता। तीसरे और अंतिम सेट में गायत्री ने शुरू से ही पकड़ बनाई और इस सेट को 21-11 से जीतरकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल में गायत्री ने कर्नाटका के अश्वनी के भट्ट को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं उनके छोटे भाई साईं विष्णु गोपीचंद अपना मुकाबला हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीचंद की पत्नी पीवी लक्ष्मी अपनी बेटी गायत्री के मैच के दौरान दर्शकों में बैठे उसका उत्साह बढ़ाते हुए नजर आई। वह पूरे मैच में अपनी पैनी नजरें बनाई हुई थी।


अन्य हुए मुकाबलाें के नतीजे...
लड़कियाें के अंडर 19 के क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र की पूर्वा ने केरल की त्रिशा जॉली को 21-9,21-12 से हराया। कर्नाटक की अश्विनी भट्ट ने दिल्ली की रिया  को 21-17,21-12 से मात दी। लड़काें केवर्ग में हरियाणा केअनंत शिवम जिंदल ने यूपी के अभ्यंश सिंह को 21-14,21-14 से मात दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed