{"_id":"1fca68dd9359c39aa9692471ad4d49bb","slug":"legal-notice-to-sanjay-singh-aap-in-majithia-defamation-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री की मानहानि केस में 'आप' प्रभारी को समन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री की मानहानि केस में 'आप' प्रभारी को समन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 22 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर आपराधिक मानहानि के केस में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और तीन अन्य को समन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
लुधियाना के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बिक्रमदीप सिंह ने मामले की सुनवाई की। इस मामले की अगली सुनवाई आठ फरवरी को होगी। बिक्रम सिंह मजीठिया ने 12 जनवरी को लुधियाना की अदालत में संजय सिंह के अलावा एक अंग्रेजी समाचार पत्र के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।
विज्ञापन
मजीठिया का आरोप था कि उनके खिलाफ नशे के कारोबार में शामिल होने के बयान देकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। मजीठिया की तरफ से अदालत में उनके वकील दमनबीर सिंह सोबती पेश हुए। मानहानि का केस आईपीसी की धारा 500 और 501 के तहत दायर किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार और वरिष्ठ अकाली नेता महेश इंद्र सिंह गरेवाल का कहना है कि मजीठिया ने अदालत में उपस्थिति से छूट हासिल की है। उन्होंने संजय सिंह को अदालत द्वारा समन जारी करने का स्वागत किया।