फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Legal notice to MP Raghav Chadha for vulgar comment on Bharatiya Janata Party

बढ़ी मुश्किलें: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर की अभद्र टिप्पणी, भाजयुमो उपप्रधान ने भेजा कानूनी नोटिस

Sun, 17 Apr 2022 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 04:50 PM IST
सार

भाजपा युवा नेता अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि आप नेता भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के सामने सबूतों सहित आम आदमी पार्टी की विफलताएं, झूठ, फरेब जगजाहिर करने से बौखला गए हैं।

विज्ञापन
Legal notice to MP Raghav Chadha for vulgar comment on Bharatiya Janata Party
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी पंजाब के सह-प्रभारी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की तरफ से भारतीय जनता पार्टी को भारतीय जाहिल पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बोलने पर कानूनी नोटिस भेजा गया है। भाजयुमो के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने राघव चड्ढा को ई-मेल और डाक द्वारा तीन दिन में माफी मांगने का कानूनी नोटिस भेजा है। माफी न मांगने की सूरत मे आपराधिक धाराओं में मुकदमा दाखिल करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


भाजपा युवा नेता अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि आप नेता भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के सामने सबूतों सहित आम आदमी पार्टी की विफलताएं, झूठ, फरेब जगजाहिर करने से बौखला गए हैं। वह यह भूल गए हैं कि भाजपा अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ मेहनत व लगन से देश एवं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। इसकी भारत के ग्यारह राज्यों मे पूर्ण बहुमत सहित 17 राज्यों में गठबंधन की सरकार है। इतना ही नहीं देश मे सबसे ज्यादा 1379 विधायक, 400 से ज्यादा लोकसभा व राज्यसभा सांसद है और 10 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता जिसमें करीब 3.50 करोड़ महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ हमारे खिलाफ झूठा प्रचार करने वाले चड्ढा भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय जनता को बताएं कि उनकी पार्टी के करीब 13 विधायक, चेयरमैन, पार्षद समेत भ्रष्टाचार करने के चलते जेल एवं पार्षद ताहिर हुसैन समेत कई कार्यकर्ता दिल्ली में दंगे करवा 53 लोगों की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार हैं। केवल इतना ही नहीं पंजाब के 92 में से 53 के करीब विधायकों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। इसलिए भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय जनता को अपनी पार्टी की असलियत बताएं। सरीन ने कहा कि दंगाइयों, भ्रष्टचारियों, अपराधी नेताओं के मुखिया भाजपा को बदनाम करने की कोशिश में कामयाब नहीं होंगे, यदि आप व उनके नेताओं ने तीन दिन में माफी न मांगी तो मुकदमा भुगतने के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed