फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Left's state president Rajinder joins Congress

Chandigarh News: पूर्वांचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर कांग्रेस में शामिल

Tue, 07 Apr 2026 11:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Left's state president Rajinder joins Congress
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर हिंदुस्तानी अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। राजिंदर हिंदुस्तानी की पत्नी वंदना यादव ने वर्ष 2021 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 9 से पार्षद चुनाव लड़ते हुए 2705 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थीं। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए औपचारिक रूप से पार्टी का दामन थाम लिया। राजिंदर हिंदुस्तानी के साथ उनके कई समर्थक राम मिनिस्टर, अमरजीत पासवान, रंजीत, योगेश रुद्र पटेल, सहित अन्य साथी भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की, पार्षद प्रेमलता तरुणा मेहता, जसबीर सिंह बंटी, दमनप्रीत सिंह बादल, हरजिंदर सिंह, बाबा यादविंदर मेहता और वसीम मीर मौजूद रहे। एचएस लक्की ने कहा कि राजिंदर हिंदुस्तानी और उनके साथियों के जुड़ने से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा आने वाले चुनावों में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी में सभी को उचित मान-सम्मान और जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed