{"_id":"6820610b2459bdb7890a3b0e","slug":"haryana-minister-vij-said-lies-and-deceit-are-pakistan-s-weapons-indian-forces-gave-a-befitting-reply-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मंत्री विज बोले: झूठ-फरेब पाकिस्तान के हथियार हैं, भारतीय सेनाओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मंत्री विज बोले: झूठ-फरेब पाकिस्तान के हथियार हैं, भारतीय सेनाओं ने दिया मुंह तोड़ जवाब
Sun, 11 May 2025 02:04 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 11 May 2025 02:04 PM IST
सार
अंबाला में विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व व फौजें इसपर नजर रखे हुए हैं। समय आने पर जो कार्रवाई करनी होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के युद्ध विराम होने के बाद व फिर उसका उल्लंघन करने के बाद देश गुस्से में है। उसी को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को उसकी इस हरकत पर उसे “ना-पाकिस्तान” कहा है। उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब, धोखेबाजी पाकिस्तान के हथियार हैं, हमारी शीर्ष नेतृत्व इस पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
#WATCH अंबाला (हरियाणा): हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, "पाकिस्तान, पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है। झूठ बोलना, छल करना, धोखा देना इनके हथियार हैं। कल सीजफायर की सहमति होने के बावजूद इन्होने उसका उल्लंघन किया... हमारी फोर्स ने इस पर पूरी तरह से निगाह रखी हुई है..." pic.twitter.com/oiOIGTyvoN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
विज्ञापन
विज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व व फौजें इसपर नजर रखे हुए हैं। समय आने पर जो कार्रवाई करनी होगी वह की जाएगी। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध के हालातों के बीच कल शाम दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हो गया था। मगर युद्ध विराम के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर इसे तोड़ते हुए हमला शुरू कर दिया था जिसका भारतीय सेनाओं ने मुंह तोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
