{"_id":"6511e6768056bdd5ca052a24","slug":"lawyers-of-haryana-chandigarh-and-punjab-on-indefinite-strike-from-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1073-246967-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब के वकील आज से बेमियादी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब के वकील आज से बेमियादी हड़ताल पर
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब व चंडीगढ़ के वकील मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। पंजाब के मुक्तसर साहिब के एक वकील से अमानवीय व्यवहार व उस पर यौन अत्याचार को गंभीरता से लेते हुए बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। सभी बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर इसकी सूचना भी दे दी है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भी मंगलवार को काम नहीं होगा।
दरअसल, मुक्तसर साहिब में पुलिस ने एक वकील समेत कुछ लोगों पर एफआईआर की थी। एफआईआर में पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाना व अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में रख कर वकील को बुरी तरह से प्रताड़ित किया और यौन अत्याचार भी किया गया। पीड़ित वकील ने इसके खिलाफ शिकायत दी और सीजेएम ने इस मामले में आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। बार काउंसिल की मांग है कि आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, पीड़ित वकील के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए, इस पूरे मामले की जांच पंजाब के बाहर की पुलिस से करवाई जाए और मुक्तसर साहिब के एसएसपी को निलंबित किया जाए।
ब्यूरो