{"_id":"65dba02bf316facfd50a4de7","slug":"lawyer-who-went-to-visit-vancouver-faced-problems-due-to-flight-cancellation-compensation-on-airlines-chandigarh-news-c-16-pkl1043-361697-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वैंकूवर घूमने गए वकील को फ्लाइट रद्द होने पर हुई परेशानी, एयरलाइंस पर हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वैंकूवर घूमने गए वकील को फ्लाइट रद्द होने पर हुई परेशानी, एयरलाइंस पर हर्जाना
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी की छुटि्टयां मनाने परिवार के साथ वैंकूवर गए शहर के एक वकील को इस ट्रिप के दौरान खासी परेशानी हुई। पहले तो बुक की गई फ्लाइट रद्द हो गई। मजबूरी में दूसरी फ्लाइट से यात्रा की तो सामान चार दिन बाद मिला। जिला अदालत सेक्टर-43 के वकील गगनदीप टोनी, उनकी पत्नी व दो बच्चों ने इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को दी थी। आयोग ने यूनाइटेड एयरलाइंस, एयर कनाडा और केएलएम रायल डच एयरलाइंस पर शिकायतकर्ताओं को हुई परेशानी के लिए 35-35 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। इसके अलावा एयर कनाडा को शिकायतकर्ता के वैंकूवर में खर्च 402 कैनेडियन डालर 24,740 रुपये लौटाने होंगे। वहीं, मुकदमा खर्च के तौर पर 10 हजार रुपये का भुगतान भी करना होगा।
आयोग को दी शिकायत में गगनदीप टोनी ने बताया कि उन्होंने जून 2022 में पत्नी व दो बच्चों के साथ कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में छुट्टियां बिताने की योजना बनाई। उन्होंने यूनाइटेड एयरलाइंस से दिल्ली से वैंकूवर की टिकट बुक की थी। वैकेशन ट्रिप में होटल बुकिंग व अन्य व्यवस्थाएं भी थीं। यूनाइटेड एयरलाइंस ने 11 घंटे पहले सूचित किया कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। कई घंटों के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस ने उन्हें केएलएम रायल डच एयरलाइंस से यात्रा करने के लिए कहा। मजबूरी में उन्हें अलग मार्गों से अलग फ्लाइट्स से यात्रा करनी पड़ी।
शिकायतकर्ताओं ने दिल्ली एयरपोर्ट पर केएलएम रायल डच एयरलाइंस को अपने बैग, जिनमें कपड़े, दवाइयां और अन्य सामान था चेक इन करवाए। चार जून 2022 को परिवार वैंकूवर पहुंचा, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइंस को सौंपे गए शिकायतकर्ताओं का पूरा सामान गायब था। शिकायतकर्ताओं ने काउंटर पर अपने बैगेज के बारे में पूछताछ की तो कहा गया कि उनका सामान जल्द ही उन तक पहुंचा दिया जाएगा। बावजूद तीन दिन बाद सात जून 2022 को बैग दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपना सामान लेने के लिए जहां वे ठहरे थे, वहां से सात बार एयरपोर्ट तक आना व जाना पड़ा। इस वजह से उनकी पूरी यात्रा और छुट्टियां खराब हो गईं। वैंकूवर हवाई अड्डे तक आने-जाने के लिए टैक्सी पर भारी धनराशि खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एयरलाइंस की गलती की वजह से होटल बुकिंग, दवा, जरूरी सामान खरीदने और टैक्सी का किराया खर्च मिलाकर कुल पांच लाख रुपये खर्च करने पड़े।