{"_id":"674d1c45dfd1b69618083ec6","slug":"lawrence-bishnoi-interview-sit-recommended-punjab-dgp-home-secretary-to-take-action-against-then-ssp-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lawrence Bishnoi Interview: एसआईटी ने एसएसपी के खिलाफ की कार्रवाई की सिफारिश, HC ने सरकार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lawrence Bishnoi Interview: एसआईटी ने एसएसपी के खिलाफ की कार्रवाई की सिफारिश, HC ने सरकार को लगाई फटकार
Mon, 02 Dec 2024 08:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 08:02 AM IST
सार
गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के आरोपी गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के जेल से दो इंटरव्यू सामने आए थे। मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
lawrence bishnoi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पंजाब पुलिस के डीजीपी व गृह सचिव को तत्कालीन एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
एसएसपी पर कार्रवाई न करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकर लगाई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि छोटे मुलाजिमों को बली का बकरा न बनाया जाए। एसएसपी पर अगली सुनवाई तक कार्रवाई हो अन्यथा गृह सचिव अदालत में हाजिर रहें। इसके बाद ही अब एसएसपी के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इससे पहले बिश्नोई के साक्षात्कार के आरोप में पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरशेर संधू और समर वनीत सहित कुल 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
इंटरव्यू ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद से कोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम कई आपराधिक मामले जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने हैरानी भी जताई थी कि कैसे कोई व्यक्ति पुलिस हिरासत में इंटरव्यू दे सकता है। तब पंजाब सरकार ने जांच के लिए कमेटी बनाई थी और कमेटी कोई भी नतीजा निकालने में नाकाम रही थी। इसी बीच मार्च 2023 में डीजीपी ने प्रेस वार्ता कर कह दिया कि इंटरव्यू पंजाब में नहीं हुआ था। तब हाईकोर्ट ने तीन सदस्यों वाली एसआईटी का गठन किया था।