Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lathi charge on students protesting for Punjab University Senate elections, many injured

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव के लिए धरना दे रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल

Thu, 14 Nov 2024 03:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge on students protesting for Punjab University Senate elections, many injured
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव की मांग कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच बुधवार को धक्का-मुक्की हो गई। छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। पुलिस का कहना है कि छात्रों ने वीआईपी की सुरक्षा का घेरा तोड़ने का प्रयास किया तो उन्हें बलपूर्वक रोका गया। इससे विश्वविद्यालय में माहौल तनावपूर्ण बन गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सूत्रों की मानें तो विद्यार्थियों को कुलपति कार्यालय से कुलपति आवास तक ही मार्च निकालना था लेकिन प्रदर्शन के दाैरान छात्र लाॅ सभागार की ओर मुड़ गए। यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत देश के कई सांसद माैजूद थे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानें। इस पर पुलिस को उन्हें जबरन रोकना पड़ा। वहीं, छात्रों का आरोप है कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। हालांकि, किसी भी छात्र के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों की ओर से लॉ सभागार के बाहर विद्यार्थियों को प्रदर्शन नहीं करने दिया गया, जिस पर वे पार्किंग की जगह पर खड़े होकर नारे लगाने लगे। छात्रों के अलावा किसान जत्थेबंदियां और अन्य संगठन भी उनके समर्थन में आ गए। डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस दाैरान छात्र ने मांग उठाई कि वे 25 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अब तक कुलपति प्रोफेसर रेनू विग उनसे मिलने क्यों नहीं आईं। इस पर प्रो. अमित ने बताया कि कुलपति बैठक करने के लिए तैयार हैं। आप पांच छात्रों के प्रतिनिधिमंडल का नाम दें, जो उनके साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकाल सके। इस पर छात्र अड़ गए कि कुलपति धरनास्थल पर आकर ही मांगों को सुनें और समाधान निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का आरोप, डीएसपी बोले- डांगा छड्डो, गोलियां भी मारांगे
सथ छात्र संगठन के रिमलजोत ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दाैरान पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठियां बरसाईं, जो उनकी पग पर भी लगीं। उन्होंने छात्र के शरीर पर लाठी के घाव और खून के धब्बे लगे कपड़े भी दिखाए। सथ संगठन के ही एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया कि डीएसपी ने उन्हें कहा कि डांगा छड्डो, असी गोलियां भी मारांगे।



पीयू साड्डी लेगेसी, हरियाणा दे काॅलेज क्यों जोड़िए
लाॅ सभागार में कार्यक्रम के दाैरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पीयू अपनी यूनिवर्सिटी है। इसमें हरियाणा के काॅलेजों को क्यों जोड़ें, हमारे खुद के 160 से अधिक कॉलेज यहां से संबद्धता प्राप्त हैं। हरियाणा में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी है, वहां से अपने कॉलेज को जोड़िए। पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी लेगेसी है, हमें इसकी रक्षा करनी है और इसे बचाना है। पिछले साल एलुमनी मीट के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीयू से हरियाणा के कॉलेजों को संबद्धता देने की बात कही थी और उन्होंने कहा था कि वह इसे लेकर भगवंत मान से बात करेंगे।



वर्जन

छात्रों से कुलपति के साथ बैठक करने के लिए पांच नाम मांगे गए थे लेकिन शाम तक कोई नाम नहीं सुझाया गया। छात्रों की ओर से लाॅ सभागार में प्रदर्शन की सूचना नहीं है। उनके बताए रूट में भी इसका जिक्र नहीं था। लाठीचार्ज की कोई जानकारी नहीं है।

-प्रो. अमित चाैहान, डीएसडब्ल्यू


पत्र लिखा, लेकिन सीनेट चुनाव पर नहीं बोले
पीयू में सीनेट कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव न करवाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति को पत्र लिखा था। इसके तहत छात्रों को उम्मीद थी कि पीयू आने पर वह सीनेट चुनाव को लेकर भी बात करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जानकारों का कहना था कि छात्रों के प्रदर्शन में विभिन्न पार्टियों से संबंध रखने वाले संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। प्रदर्शन में सथ, एनएसयूआई, वामपंथी पीएसयू ललकार, एसएफएस और अन्य संगठन शामिल हुए।

सीएम की सुरक्षा का घेरा तोड़ने वाले छात्रों पर केस दर्ज
चंडीगढ़ पुलिस ने सेेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में उन सभी छात्राें के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जोकि धरना-प्रदर्शन करते हुए बिना अनुमति और वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करके आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने ड्यूटी में बांधा डालने और बिना अनुमति मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा पार करने के वाले छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर सिंह राणा ने बताया कि पुलिस वीडियो के आधार पर धक्का-मुक्की करने वाले छात्रों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उसके बाद नामजद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed