{"_id":"5e24baf88ebc3e4b2d32360f","slug":"late-night-burglars-broke-lock-of-two-lakh-cash-chandigarh-news-pkl363701631","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात चोरों ने ताला तोड़ दो लाख कैश उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात चोरों ने ताला तोड़ दो लाख कैश उड़ाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित एक शोरूम का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 2.20 रुपये और जरूरी कागजात चुरा लिए। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में आर्किलिक्स प्राइवेट लिमिटेड के डीजीएम मनोज कुमार ने बताया कि किसी ने उनके शोरूम का ताला तोड़ दिया। अंदर जांच करने पर पाया कि वहां से 2,19,670 रुपये नकदी और कुछ जरूरी कागजात हो गए हैं। शिकायत के आधार पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
गुरुद्वारे गई महिला का पर्स चोरी
सेक्टर-38 वेस्ट स्थित गुरुद्वारे से शनिवार को एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता के अनुसार पर्स में छह हजार नकदी और जरूरी कागजात थे। सेक्टर-39बी निवासी महिला की शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।