फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last rites of three people who lost their lives in Ludhiana gas leak

लुधियाना गैस कांड: आठ माह का बच्चा हुआ अनाथ, माता-पिता की चिता को दी मुखाग्नि, रो पड़े लोग

Mon, 01 May 2023 09:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 May 2023 09:03 PM IST
सार

गौरव ने बताया कि कोई अधिकारी उनके परिवार से नहीं मिला है। न ही उन्हें किसी तरह की मदद दी गई है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले भाई के इकलौते बेटे आर्यन की सारी पढ़ाई का खर्चा प्रशासन से उठाने की मांग की।

विज्ञापन
Last rites of three people who lost their lives in Ludhiana gas leak
आठ माह के बच्चे ने माता-पिता को दी मुखाग्नि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना में जहरीली गैस ने 11 लोगों की जिंदगी लील ली। इसके बाद भी पूरे इलाके में अजीब से शांति है। लोग अब भी डरे सहमे हैं। सोमवार को ग्यासपुरा के श्मशान घाट में तीन लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। आठ महीने के बेटे ने जब माता-पिता को मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई। इस दौरान इलाके की विधायक रविंदरपाल कौर छीना भी मौजूद रहीं। हादसे में जान गंवाने वालों में गौरव गोयल के भाई सौरव गोयल, उनकी पत्नी प्रीति और मां कीर्ति शामिल हैं। आठ माह के आर्यन ने माता प्रीति और पिता सौरव की चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह गौरव गोयल के रिश्तेदार पहुंचे तो सभी ने अंतिम संस्कार करने की बात की। इसके बाद गौरव के भाई सौरव, उनकी पत्नी प्रीति और मां कीर्ति का संस्कार ग्यासपुरा के श्मशानघाट में किया गया। गौरव का परिवार मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। अलीगढ़ के गांव सुजापुर से पारिवारिक सदस्य सोमवार की सुबह ही लुधियाना पहुंच चुके थे। गौरव ने बताया कि कोई अधिकारी उनके परिवार से नहीं मिला है। न ही उन्हें किसी तरह की मदद दी गई है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले भाई के इकलौते बेटे आर्यन की सारी पढ़ाई का खर्चा प्रशासन से उठाने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने जांचे
पुलिस प्रशासन को शक था कि किसी ने देर रात को सीवरेज में केमिकलयुक्त कचरा डाला है। पुलिस ने इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीब 100 फुटेज को खंगाला लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

सात लोगों के शव बिहार रवाना
उधर हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. कविलाश और उनके परिवार के पांच शवों को रिश्तेदार रविवार को ही बिहार ले गए हैं। कविलाश बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। नवनीत कुमार और उनकी पत्नी नीतू देवी ने भी गैस कांड में जान गंवाई है। दोनों के शवों को भाई नितिन रविवार को ही बिहार ले गया है। नवनीत कुमार मूलरूप से हाजीपुर के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed