फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last rites of Home Guard jawan performed with state honors in Kapurthala

निहंगों से झड़प: राजकीय सम्मान के साथ हुआ होमगार्ड जवान का अंतिम संस्कार, बेटे को मिलेगी सरकारी नौकरी

Thu, 23 Nov 2023 07:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Nov 2023 07:52 PM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में निहंगों की छावनी में हुई झड़प की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। धामी ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में ऐसी घटना दुखद है।

विज्ञापन
Last rites of Home Guard jawan performed with state honors in Kapurthala
सलामी देते पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान जसपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में निहंगों के हमले में जान गंवाने वाले होमगार्ड जवान जसपाल सिंह (50) का पैतृक गांव मनियाला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब के विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला, डीआईजी एस. भूपति, डीआईजी राजपाल सिंह संधू, डीआईजी चरणजीत सिंह, आम आदमी पार्टी नेता सज्जन सिंह चीमा और अन्य पदाधिकारियों ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


विशेष डीजीपी व अन्य अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के साथ अपना दुख साझा किया और कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब पुलिस परिवार की हरसंभव मदद को हमेशा तैयार रहेगी। 
विज्ञापन


अंतिम संस्कार के बाद स्पेशल डीजीपी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार ने परिवार की आर्थिक मदद के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शहीद जसपाल सिंह के एक बेटे को पंजाब पुलिस में नौकरी दी जाएगी और दूसरे को भी रोजगार दिया जाएगा। शहीद जसपाल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी कमलेश और दो बेटे गुरप्रीत व विशाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निहंगों की छावनी में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण: धामी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में निहंगों की छावनी में हुई झड़प की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। धामी ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में ऐसी घटना दुखद है। संगत की भावनाएं गुरुद्वारा साहिब और सिख संगठनों के पवित्र स्थानों से जुड़ी हैं, जहां टकराव और झगड़े की स्थिति पैदा होना अच्छी बात नहीं है।

उन्होंने संबंधित संगठनों से अपील की है कि वे मिलकर इस मामले को सुलझाएं, क्योंकि सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से संबंधित कार्यक्रम श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाए जा रहे हैं। 27 नवंबर को प्रकाश पर्व के मद्देनजर लगातार बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिबों में पहुंच रही है, जिनकी भावनाओं और श्रद्धा को ठेस न पहुंचे।

पुलिस की वजह से हम सुरक्षित, उन पर हमला निंदनीय: सांसद बिट्टू

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सुल्तानपुर लोधी में होमगार्ड जसपाल सिंह की मौत पर दुख जताया और हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस की वजह से हम सुरक्षित हैं। उन पर हमला निंदनीय है। सांसद बिट्टू ने कहा कि यह गुरुद्वारों में क्या हो रहा है? गुरुद्वारा तो एक सेवा है। कुछ लोग बंदूक व बरछे उठाकर वहां कब्जे कर रहे हैं। ये लोग कौन है उनका यहां क्या काम है। सांसद ने कहा कि इन दिनों गुरुद्वारा साहिब में संगत दूर दराज से आती है। लोग माथा टेकते हैं। मन्नत पूरी होने पर चढ़वा व प्रसाद चढ़ाते है लेकिन दो गुट यहां कब्जे को लेकर इतनी बड़ी घटना कर देते हैं। इससे अच्छा संदेश नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed