फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last draw today to give 487 families flats in Maloya

487 परिवारों को मलोया में फ्लैट देंने के लिए आज आखिरी ड्रा

Thu, 10 Dec 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Last draw today to give 487 families flats in Maloya
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) वीरवार को कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ के जरिए सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले 487 परिवारों को मलोया में स्मॉल फ्लैट आवंटित करेगा। ड्रा के दौरान सीएचबी में ज्यादा लोग एकत्रित न हों, इसलिए इस ड्रा को यूट्यूब पर लाइव दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रा में 14 आवेदनकर्ता दिव्यांग श्रेणी के हैं, जिनका ड्रॉ अलग निकाला जाएगा और उन सभी को ग्राउंड फ्लोर पर मकान आवंटित किए जाएंगे। इस ड्रा का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा, ताकि लोग अपने घरों में बैठकर ड्रॉ को देख सकें। इसके अलावा एक डिस्प्ले वैन के जरिए सेक्टर-52 और की टीन कॉलोनी में लोगों को ड्रॉ का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। नजीतों को सीएचबी अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करेगा। जिन लोगों को मकान आवंटित होंगे, उन्हें चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड परिसर में बुलाकर अलॉटमेंट लेटर दिए जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 1216 परिवारों को मलोया में फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। ये सभी लोग सेक्टर-52 और सेक्टर-56 की टीन शेड कॉलोनी में रहते थे। इसके अलावा अब तक इन दोनों कालोनियों में करीब 800 मकानों को गिराया जा चुका है। बोर्ड ने बताया कि मलोया में 1000 से ज्यादा परिवारों परिवारों ने रहना भी शुरू कर दिया है। फ्लैट की चाबी देने के बाद परिवारों को 3 दिन का समय दिया जाता है, उसके बाद उनके पुराने मकान को गिरा दिया जाता है। गौरतलब है कि यह मकान केंद्र सरकार की अफॉर्डेबल हाउसिंग रेंटल स्कीम के तहत दिए गए हैं। इसके लिए लोगों को 3000 हजार रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed