फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Last Day to Apply for Vote

जल्दी करें, वोट बनवाने का आज है आखिरी दिन

Sat, 15 Mar 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
Last Day to Apply for Vote
शहर में 10 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आज तक नए वोट बनेंगे। अगर किसी की वोट नहीं बनी है या वह अपनी वोट को स्थानांतरित कराना चाहता है तो उसे शनिवार को संबंधित फार्म जमा कराना होगा।
विज्ञापन


आज के बाद अगर कोई फार्म देता है तो उसका नाम लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाली मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा। पहले प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि लोग 22 मार्च तक नए वोट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


अब प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि 22 मार्च तक उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए फाइनल मतदाता सूची तैयार करनी है। इसलिए उन्हें डाटा कंपाइल करने के लिए एक सप्ताह का समय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च को है और उस दिन दोपहर 3 बजे तक फाइनल मतदाता सूची तैयार होनी है। ऐसे में शहर के जिन लोगों की वोट अभी तक नहीं बनी है वे शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित चुनाव विभाग के कार्यालय में जाकर या ई संपर्क सेंटर में फार्म भरकर वोट बनवा सकते हैं।

साथ ही जो मतदाता अपने वोट स्थानांतरित कराना चाहते हैं या नाम ठीक कराना चाहते हैं वे भी करवा सकते हैं। मतदाता बनने के लिए युवाओं को आयु प्रमाण पत्र और चंडीगढ़ के निवासी होने का सुबूत भी देना होगा।

इसके लिए वे अपने अभिभावक के नाम पर जारी बिजली या टेलीफोन का बिल भी दे सकते हैं। अपने नाम पर घर के पते पर आई चिट्ठी भी सुबूत के तौर पर दी जा सकती है।

ध्यान रहे कि नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रशासन ने 8 और 9 मार्च को स्पेशल कैंप भी लगाए थे। पिछले दो महीनों में लगभग 25 हजार नए मतदाता जुड़ गए हैं।

इससे पहले 6 जनवी को प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 5,80,700 थी। अब 25 हजार नए मतदाता जुड़ने से मतदाताओं की संख्या 6.05 लाख से अधिक हो गई है।


चंडीगढ़ के ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर तिलक राज ने कहा कि 22 मार्च तक हमें फाइनल मतदाता सूची तैयार करनी है। ऐसे में शनिवार तक जिन लोगों के फार्म हमारे पास आ गए उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed