{"_id":"5db4092c8ebc3e01390a9b40","slug":"laser-show-in-chandigarh-on-sukhna-lake-to-celebrate-diwali-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में वाटर स्क्रीन पर देखिए गुरु नानक देव और रामायण की झलकियां, दो दिन लेजर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में वाटर स्क्रीन पर देखिए गुरु नानक देव और रामायण की झलकियां, दो दिन लेजर शो
Sat, 26 Oct 2019 02:22 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
लेजर शो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के फुहारों पर अगर रामायण की झलकियां देखनी हैं तो सुखना लेक पहुंच जाइए। दिवाली और श्री गुरु नानकदेव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को लेकर सुखना लेक के आइलैंड पर तीन दिन तक लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया। इस मौके पर एडवाइजर मनोज परीदा व चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
सुखना लेक के आइलैंड पर 25 से 27 अक्टूबर तक शहरवासी और टूरिस्ट लेक पर पानी की सतह पर रंग बिरंगी लेजर लाइटों के बीच रामायण और गुरुनानक देव जी की जीवनी वाटर स्क्रीन पर देख पाएंगे। शो के साथ ही लेक पर मौजूद बोट्स पर सेक्सोफोन और वॉयलेन के जरिए भी पर्यटकों को भरपूर आनंद देने की व्यवस्था की गई है। प्रशासक के निर्देशों पर ही दिवाली पर प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से यह शो करवाया जा रहा है।
वाटर स्क्रीन पर डिजिटल पटाखे भी बजाए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास काटकर घर लौटे थे, उनका अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर स्वागत किया था। यही प्रसंग लेजर शो में दिखेगा। सुखना लेक का एरिया साइलेंस जोन में आता है, इसलिए लेजर शो को एन्वायरनमेंट डिपार्टमेंट की डायरेक्शन अनुसार नॉयस परमिशेबल लिमिट में रखा गया है। सुखना पर रात को 40 डेसिबेल तक नॉयस और दिन में 50 डेसिबेल तक ही साउंड का प्रोविजन है।
विज्ञापन
ऐसे चलेगा लेजर शो
- 26 और 27 अक्टूबर को शाम 6 बजे होगा लेजर शो
- एक दिन में तीन बार होगा कार्यक्रम
- 6.45 बजे दूसरा शो होगा
- 7.35 बजे से 8 बजे तक चलेगा तीसरा शो