{"_id":"5f55542d8ebc3e61563620b1","slug":"laptop-and-mobile-are-asking-for-donations-of-needy-girl-students-to-study-chandigarh-news-pkl387070497","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद छात्रों को लैपटॉप और स्मार्टफोन बांट रही हैं पांच सहेलियां, जज्बे को कीजिए सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद छात्रों को लैपटॉप और स्मार्टफोन बांट रही हैं पांच सहेलियां, जज्बे को कीजिए सलाम
Mon, 07 Sep 2020 05:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल को सामान सौंपती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की कुछ लड़कियों ने उन जरूरतमंद छात्राओं की मदद करने की पहल की है, जो इलेक्ट्रानिक उपकरणों की कमी की वजह से डिजिटल एजुकेशन पाने में असमर्थ हैं। ये लड़कियां दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों की मदद से अब तक 21 मोबाइल व लैपटॉप जुटाकर छात्राओं को मुहैया करवा चुकी हैं। इन लड़कियों का नेतृत्व कर रहीं साची आहुजा ने बताया कि डिजिटल एजुकेशन हर किसी के बस की बात नहीं है। अब भी कई ऐसे विद्यार्थी हैं कि जिनके पास यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले मोहाली के ग्रीन फील्ड चैरिटेबल स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाने जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से प्रोग्राम रद्द करना पड़ा। पता चला कि डिजिटल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि कुछ लड़कियों के पास मोबाइल न होने की वजह से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उनकी मदद के लिए साची ने अपने दोस्त उसत्त आनंद, समृद्धि वर्मा, तारा खन्ना और दिवजोत कौर के साथ मिलकर तय किया कि उन सभी छात्राओं को मोबाइल व लैपटॉप उपलब्ध कराएंगे, जो उपकरणों की कमी की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
सबसे पहले इन सभी ने सोशल मीडिया पर अपना एक पेज बनाया। उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज फारवर्ड किया। साची व उनके दोस्तों की पहल सुनकर हर कोई मदद के लिए तैयार हो गया। अब तक इन लड़कियों ने 21 इलेक्ट्रानिक उपकरण इकट्ठे किए और स्कूल की प्रिंसिपल को मुहैया करवाए। साची ने बताया कि उनकी मदद के लिए उनके अभिभावक, टीचर व परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मदद की है। विवेक हाईस्कूल में 11वीं की छात्रा साची आहुजा ने बताया कि उनके स्कूल विवेक हाईस्कूल की प्रिंसिपल ने भी विद्यार्थियों के लिए गैजेट दान में दिए।