फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Landran-Sirhind road project Started again amid lockdown

मोहाली: अब लांडरां जंक्शन का जाम होगा खत्म, कई राज्यों के लोगों का सफर होगा आसान

Sun, 24 May 2020 06:07 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 May 2020 06:07 PM IST
सार

  • लांडरां -सरहिंद रोड के काम ने पकड़ी रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया प्रोजेक्ट का जायजा
  • गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा समझौता, प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की होगी जांच

विज्ञापन
Landran-Sirhind road project Started again amid lockdown
कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते कई राज्यों की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लांडरां-सरहिंद रोड का जो काम रुक गया था, वह अब दोबारा शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को लांडरां जंक्शन का दौरा कर काम का जायजा लिया। साथ ही रोड का काम कर रहे पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के आदेश दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से जो काम की रफ्तार ढीली पड़ गई थी, वह जल्दी ही रफ्तार पकड़ लेगी। जिसके बाद लांडरां चौक पर रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। वहीं, लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इससे पाल्यूशन में भी कमी आएगी। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि काम में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रोजेक्ट पर काम करते समय कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन किया जाए।
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें- मोहाली जिला प्रशासन का फैसला, कारोबार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश जाने पर नहीं किया जाएगा क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


लांडरा-सरहिंद रोड केवल ट्राइसिटी में आने जाने वाले लोगों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इस रोड से सूबे के अन्य जिलों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और राजस्थान आदि का आवागमन है। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस काम की वजह से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जंक्शन के माध्यम से लाखों की संख्या में संगत शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब में जाकर नतमस्तक होती है। ऐसे में इस काम को रफ्तार दी जाए। 

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार व खरड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां, पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी, लांडरां के सरपंच हरचरन सिंह गिल, दिलबाग सिंह नंबरदार, जगदीश सिंह, सतवंत कौर (लांडरां ब्लॉक समिति सदस्य) व गुरजंट सिंह मौजूद रहे। बता दें कि इस मामले को अमर उजाला गंभीरता से उठा चुका है। अमर उजाला ने इसको लेकर एक सीरीज भी चलाई थी।

इस तरह किया जाएगा प्रोजेक्ट पर काम
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सड़क का मोहाली से लांडरां तक का हिस्सा जल्दी पूरा हो जाएगा। जिसका काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जबकि मोहाली से सरहिंद तक 28 किलोमीटर सड़क को नई लुक देने के लिए प्रीमिक्स डालने का काम चल रहा है। लेकिन लांडरां में ढाई किलोमीटर का जंक्शन बन रहा है। जिसका आठ सौ मीटर हिस्सा फोरलेन होगा। इस पर 25.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

जलभराव से मिलेगा छुटकारा, दो स्लिप रोड बनेगी
लखनौर से लांडरां तक सड़क पर बरसात के दिनों में जभराव की समस्या आम है। इस बात पर भी राज्य सरकार पूरा ध्यान दे रही है। बाकायदा रोड में ड्रेनेज लाइन डाली जा रही है। वह भी पहले बसे हुए इलाके के हिसाब से, ताकि पानी की निकासी में रुकावट न आए। इसके अलावा वहां पर दो स्लिप रोड बनाई जाएगी।

मोहाली बनेगा आने वाली पीढ़ियों का शहर 

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि जिले में बुनियादी ढांचा विश्व स्तर का है। जिसके चलते कई इंटरनेशनल कंपनियां व यूनिवर्सिटी मोहाली का रुख कर रही हैं। इन कंपनियों के आने से जहां लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। वहीं, रिसर्च वर्क में तेजी आएगी। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को शहर में विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेगी।

केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार का अनुशरण किया 
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कोरोना महामारी पर काबू पाने में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहुत ही शानदार काम किया है। उन्होंने कोरोना को मात देने के लिए पंजाब सरकार ने जो कदम उठाए थे, उनको केंद्र सरकार ने भी फॉलो किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed