फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Landlord's girl attacked the girl child for hiding a love affair

प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए मकान मालिक की लड़की ने किया था बच्ची पर हमला

Sun, 17 May 2020 01:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Landlord's girl attacked the girl child for hiding a love affair
मनीमाजरा। शुक्रवार शाम को मौलीजागरां के एक मकान में बेहोश मिली नौ साल की बच्ची के मामले को सुलझाते हुए मौलीजागरां पुलिस ने एक युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती की पहचान मकान नंबर 410 की 19 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई। हालांकि बच्ची अभी भी पीजीआई में अचेत अवस्था में है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने पति दिव्य प्रकाश मिश्रा और बेटी के साथ मौलीजागरां में किराए पर रहते हैं। उनके मकान मालिक की बेटी लक्ष्मी का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था। वह लड़का अक्सर लक्ष्मी को मिलने आते था। उसे आते जाते देख उनकी बेटी ने कई बार देख लिया था। लक्ष्मी को जब पता चला तो उसने अपने प्रेम प्रसंग को छिपाने के लिए उनकी बेटी को धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शक्रवार शाम पांच आरोपी लक्ष्मी ने उसकी बेटी का गला दबा दिया। जिससे उनकी बेटी अचेत हो कर कमरे के बाहर ही गिर गई। अपनी बेटी को बाहर अचेत अवस्था में गिरा देख उसके पिता दिव्य प्रकाश मिश्रा उसे मनीमाजरा अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सख्ती बरतने पर लक्ष्मी ने कबूला जुर्म
वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी जुल्दान सिंह पहुंचे। पुलिस ने मकान में रहने वाले चार परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने लक्ष्मी से सख्ती बरती तो उसे अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जिला अदालत के जज से परमिशन लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed