फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Land pooling policy is open loot of farmers' land: Jakhar

Punjab: लैंड पूलिंग पॉलिसी पर भड़के भाजपाई, सुनील जाखड़ बोले-पंजाब को मजबूत नेतृत्व की जरूरत

Sat, 05 Jul 2025 12:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 12:33 AM IST
सार

भाजपा नेताओं ने कहा कि आप प्रमुख केजरीवाल ने पंजाब की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को हाईजैक कर लिया है। लैंड पूलिंग पॉलिसी पहले से योजनाबद्ध साजिश है, जिसका मकसद पंजाब के किसानों की उपजाऊ जमीन हड़पना है। 

विज्ञापन
Land pooling policy is open loot of farmers' land: Jakhar
sunil jakhar - फोटो : X @sunilkjakhar

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब सरकार की ओर से किसानों की जमीन को जबरन अधिग्रहित करने के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


राज्यपाल से मुलाकात के बाद जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बनाई गई लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 के लिए अभी तक नियम नहीं बनाए गए हैं। भाजपा इस असांविधानिक लूट के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। 
विज्ञापन


तरुण चुग ने कहा कि आप प्रमुख केजरीवाल ने पंजाब की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को हाईजैक कर लिया है। लैंड पूलिंग पॉलिसी पहले से योजनाबद्ध साजिश है, जिसका मकसद पंजाब के किसानों की उपजाऊ जमीन हड़पना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के इशारे पर मुख्यमंत्री मान 40 हजार एकड़ जमीन किसानों से छीनने जा रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, जमीन के अधिग्रहण के लिए 80 प्रतिशत किसानों की सहमति जरूरी है और जमीन केवल सड़कों और देश की सुरक्षा से संबंधित कार्यों के लिए ही अधिग्रहित की जा सकती है, लेकिन पंजाब सरकार हजारों एकड़ जमीन अधिग्रहित कर रही है, जो पूरी तरह से किसानों के साथ धक्का और गैरकानूनी है। इस प्रतिनिधिमंडल में 35 गांवों के किसानों के प्रतिनिधि भी शामिल थे, जिन्होंने 22 गांवों की पंचायतों और 625 किसानों की ओर से अपने एफिडेविट राज्यपाल को सौंपे और इस पॉलिसी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार उन शहीद सैनिकों के परिवारों की जमीनें भी छीनने जा रही है, जिन्हें सरकार ने पहले आवंटित की थीं।

पंजाब को मजबूत नेतृत्व की जरूरत

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। पंजाब वित्तीय और सामाजिक रूप से भी हाशिये पर है। यह पाकिस्तानी दुष्प्रचार का भी शिकार हो सकता है। मुगलों से लेकर अंग्रेजों और अब पाकिस्तान के हाथों पंजाब को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। पंजाब उस आम आदमी पार्टी की दया पर है, जिसे दिल्ली ने नकार दिया है। अरविंद केजरीवाल पंजाब के वास्तविक मुख्यमंत्री हैं और भगवंत मान के पास क्लर्क के अधिकार भी नहीं हैं। जाखड़ ने कहा कि राज्य में पुलिस थानों पर कब्जा किया जा रहा है, दिनदहाड़े जबरन वसूली हो रही है और सड़कों पर लोगों की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed