फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laghu Udyog Bharti welcomes the proposed amendments in the Chandigarh Master Plan-2031

Chandigarh News: चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित संशोधनों का लघु उद्योग भारती ने किया स्वागत

Sun, 31 May 2026 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Laghu Udyog Bharti welcomes the proposed amendments in the Chandigarh Master Plan-2031
चंडीगढ़। लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित संशोधनों का स्वागत किया है। संगठन ने कहा कि प्रशासन की ओर से औद्योगिक संगठनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए संशोधन शहर के विकास के लिए सकारात्मक कदम हैं। लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवि भसीन और आर्किटेक्ट आदेश जोशी ने कहा कि मास्टर प्लान-2031 में किए जा रहे बदलाव शहर के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए अहम साबित होंगे।
विज्ञापन


लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि इन प्रस्तावित संशोधनों से व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी, औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और भूमि उपयोग को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे चंडीगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

संगठन ने चंडीगढ़ प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से उद्योग जगत और विभिन्न संगठनों द्वारा दिए जा रहे सुझावों को गंभीरता से लिया गया है। यह कदम एमएसएमई सेक्टर में नया विश्वास पैदा करेगा। लघु उद्योग भारती ने प्रशासन से अपील की कि प्रस्तावित संशोधनों को जल्द से-जल्द व्यावहारिक रूप दिया जाए और आवश्यक अधिसूचनाएं जारी की जाएं, ताकि उद्योगों और व्यापारिक संस्थानों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed