{"_id":"5b221afa4f1c1b13358b69c0","slug":"lady-ias-sexual-harassment-allegation-on-ias-sunil-gulati","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण मामला: आईएएस गुलाटी से तीन घंटे सवाल-जवाब, करेंगे मानहानि का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषण मामला: आईएएस गुलाटी से तीन घंटे सवाल-जवाब, करेंगे मानहानि का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
आईएएस सुनील गुलाटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण मामले में हरियाणा पशुपालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी पंचकूला स्थित महिला आयोग के कार्यालय में पेश हुए। महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन की मौजूदगी में उनसे तीन घंटे तक सवाल-जवाब हुए। उन्होंने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। उन्होंने दस्तावेज और फोन रिकार्डिंग की पूरी डिटेल की फोटो कॉपी भी आयोग को सौंपी है। वहीं मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से यौन उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए गठित आंतरिक समिति ने अभी जांच शुरू नहीं की है, न ही गुलाटी को बुलाया गया है।
बावजूद इसके उन्होंने सरकार को भी अपना पक्ष और संबंधित दस्तावेज लिखित में भेज दिए हैं। प्रतिभा सुमन ने बताया कि जरूरत पड़ी तो सीनियर आईएएस गुलाटी को दोबारा बुलाया जाएगा। आयोग में पेश हुए गुलाटी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही महिला आईएएस के पास यौन शोषण से जुड़ी कोई फुटेज है तो उसे प्रस्तुत करने की मांग की। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जूनियर अधिकारियों से काम लेना उनका दायित्व है। अगर कोई काम लेने या समझाने को यौन शोषण का नाम दे तो यह अनुचित है। उन्हें न्याय मिलेगा, इसका पूरा भरोसा है।
गुलाटी करेंगे मानहानि का दावा
सीनियर आईएएस सुनील गुलाटी यौन शोषण का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला आईएएस अधिकारी पर मानहानि का दावा करेंगे। गुलाटी ने जूनियर अधिकारी के आरोपों से छवि खराब होने की बात कही है। इससे उनके अधिकारिक कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
महिला आईएएस को भी दोबारा बुलाया
गुलाटी यौन शोषण का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला आईएएस अधिकारी को भी आयोग ने दोबारा बुलाया था। उन्हें अपनी शिकायत का हर बिंदु लिखित में देने के लिए कहा गया है। महिला आयोग ने उनकी फेसबुक पोस्ट पर स्वत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी। महिला आईएएस ने लिखित शिकायत देने के लिए सात दिन का समय मांगा है जो उन्हें आयोग की ओर से दे दिया गया।