{"_id":"90104d8f40c0a4986cf00e7da582d4a6","slug":"lack-of-offices-in-ut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी में अधिकारियों के लिए कम पड़ गए ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी में अधिकारियों के लिए कम पड़ गए ऑफिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन, यूटी सचिवालय में उनके लिए आफिस ही उपलब्ध नहीं है। हालांकि फिलहाल उन्हें पंजाब की आईएएस अधिकारी भावना गर्ग का आफिस दिया गया है।
गर्ग मई तक अवकाश पर हैं और उनके अवकाश से लौटने के बाद लालरेमथंगा को यह खाली करना होगा। अभी यूटी में हरियाणा के एक और अधिकारी को सचिव स्तर के पद पर नियुक्त किया जाना है और इस पद पर भी जल्द नियुक्ति होगी।
ऐसे में एक तरफ जहां यूटी में सचिव स्तर के अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी, वहीं उनके लिए आफिस का प्रबंध करने में प्रशासन को दिक्कत आएगी।
लालरेमथंगा को प्रशासन ने जिन विभागों का सचिव नियुक्त किया है उनमें समाज कल्याण, सहकारिता, पशु पालन, श्रम, रोजगार और कृषि शामिल हैं।
साथ ही उन्हें चाइल्ड एंड वुमन डेवलपमेंट कारपोरेशन और एससी, बीसी एंड माइनारिटीज फाइनेंशियल एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है। यह पद गृह सचिव अनिल कुमार और वित्त सचिव सर्वजीत सिंह के पास थे, जिन्हें इन पदों से रिलीव कर दिया गया है।
डीसी ऑफिस में भी कमी
यूटी प्रशासन ने एडीसी तन्वी गर्ग से एडीएम और एसडीएम (सेंट्रल) का चार्ज लेकर दो आईएएस अधिकारियों को दे दिए हैं। ऐसे में उपायुक्त कार्यालय में भी इन दो अधिकारियों के लिए आफिस की कमी हो गई है।
विज्ञापन
एडीसी के पास ही एसडीएम और एडीएम का चार्ज होता था। इसलिए अतिरिक्त आफिस की जरूरत नहीं पड़ती थी। अब चार्ज अलग करने से आफिस कम पड़ गए हैं।