फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laborer killed by stoning in Manimajra

Chandigarh News: मनीमाजरा में पत्थर से मारकर मजदूर की हत्या

Thu, 04 Apr 2024 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Laborer killed by stoning in Manimajra
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के सामने लेबर चौक पर मंगलवार रात पत्थर से मारकर एक दिहाड़ी मजदूर की हत्या कर दी गई। हत्या का पता बुधवार सुबह साढ़े छह बजे उस समय चला जब एक टैक्सी ड्राइवर लेबर चौक स्थित पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ी लेने पहुंचा। मृतक की पहचान बिहार निवासी मुकेश (40) के रूप में हुई है।टैक्सी ड्राइवर प्रकाश कुमार ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे लेबर चौक के पास बने पार्किंग स्थल से अपनी गाड़ी लेने आए थे। शिवालिक गार्डन में सैर करने आई एक महिला ने उनको बताया कि एक व्यक्ति फुटपाथ पर बेसुध पड़ा है और उसके शरीर से खून निकल रहा है। प्रकाश कुमार ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से मनीमाजरा पुलिस को दी गई। मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन

वारदात स्थल पर सीएफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए। लोगों के मुताबिक, शव को देखकर ऐसा लगा रहा था कि किसी ने पहले मुकेश के साथ जमकर पीटा था। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान थे। वहीं, उसके सिर पर गहरा घाव था। ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत सिर पर पत्थर मारने से ही मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना कि घटना मंगलवार देर रात की है। मुकेश का किसी के साथ झगड़ा हुआ और उसने उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मुकेश की पूरी पहचान और उसके परिवार का पता लगाने में जुटी है। लोगों ने पुलिस को बताया मुकेश लेबर चौक के आसपास ही रहता था और वहीं पर रात को सो जाता था। बताया जा रहा है कि वह सरिया बांधने का काम करता था। बता दें कि इससे पहले 16 मार्च को डेढ़ सौ रुपये छीनने पर बुडै़ल में दो नेपालियों ने डंडे से मारकर एक ऑटो चालक की हत्या कर दी थी। वारदात को एक पार्क में अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed