{"_id":"5e839c598ebc3e6fe909954d","slug":"labor-union-angry-due-to-not-passing-curfew-chandigarh-news-pkl371149329","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास नहीं बनने से मजदूर यूनियन नाराज, स्ट्राइक की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास नहीं बनने से मजदूर यूनियन नाराज, स्ट्राइक की दी चेतावनी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग करने वाली मजदूर यूनियन पास नहीं बनने से नाराज है। यूनियन ने पास जल्दी नहीं बनने पर स्ट्राइक की चेतावनी दी है। आक्रोशित यूनियन पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी को पास बनवाने के लिए दो दिन का समय दिया है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पास नहीं होने के कारण प्रतिदिन चंडीगढ़ पुलिस उन्हें परेशान करती है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में 200 से 250 मजदूर ट्रकों से आने वाले सामान की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य करते हैं। सामान की आपूर्ति रात-दिन होने के कारण अधिकांश मजदूर मंडी परिसर में ही शेड में रहते हैं। मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि शेड में रहने वाले मजदूरों के पास नहीं होने के कारण आए दिन चंडीगढ़ पुलिस उन्हें तंग करती है, जिससे वह परेशान हैं। कई बार मार्केट कमेटी को पास बनवाने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक मजदूरों के पास नहीं बनवाए गए हैं। यूनियन के प्रधान मोहिंदर चौहान ने बताया कि मार्केट कमेटी को पास बनवाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है, यदि समय पर पास नहीं बने तो वह स्ट्राइक पर चले जाएंगे।
इतनी संख्या में नहीं बन पाएंगे पास
मजदूरों की संख्या अधिक होने के कारण पास बनने में दिक्कत आ रही है। यूनियन से बात की जा रही है। जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा। -जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी, चंडीगढ़